Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

रियाद में हूती मिसाइल को किया गया नाकाम, मलबे से हुआ नुकसान

रियाद में हूती मिसाइल को किया गया नाकाम, मलबे से हुआ नुकसान

रियाद, 19 नवंबर . सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया है कि रियाद में उसने हूती मिसाइल हमले को हवा में ही नाकाम कर दिया. हालांकि, इंटरसेप्शन के बाद मिसाइल का मलबा गिरने से नुकसान पहुंचा.

गठबंधन ने नुकसान को लेकर कोई ब्योरा नहीं साझा किया है.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन ने अलग-अलग बयानों में कहा कि उसने यमन के धमार और सादा प्रांतों में हूती के दो बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म नष्ट कर दिए हैं. गठबंधन ने बताया कि इन जगहों का इस्तेमाल रियाद और दक्षिणी सऊदी अरब पर हमले की कोशिशों के लिए किया गया था.

Thursday तड़के रियाद में एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई. सऊदी नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि रियाद में लोगों को “संभावित खतरे” के प्रति सचेत करने के लिए एक चेतावनी जारी की गई थी. कुछ ही मिनटों बाद इस चेतावनी को हटा लिया गया.

Wednesday को यमन के हूती लड़ाकों ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक हवाई अड्डे और एक वित्तीय केंद्र पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया है. वहीं, समूह ने बताया कि मध्य यमन में सऊदी हवाई हमलों में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान में, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा कि उनके समूह ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और एक वित्तीय केंद्र पर “बड़ी संख्या में क्रूज मिसाइलें” दागी हैं. उन्होंने इस कार्रवाई को यमन में नागरिक सुविधाओं पर सऊदी हमलों का बदला बताया.

एक अन्य बयान में, सरिया ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान सऊदी विमानों और मिसाइलों ने यमन के कई हिस्सों में 87 हमले किए हैं. इन हमलों में राजधानी सना और आठ प्रांतों में नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाया गया.

यमन 2014 के आखिर से ही संघर्ष में उलझा हुआ है. उस समय हूती ने सना और देश के उत्तरी हिस्से के एक बड़े भाग पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त Government के समर्थन में 2015 में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन को वहां हस्तक्षेप करना पड़ा.

–

केआर/

Share