सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

Mumbai , 19 नवंबर . Bollywood कलाकारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब Actor सैफ अली खान को धमकी मिलने की खबर सामने आई है.
सूत्रों के मुताबिक, इस बार धमकी देने के पीछे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है. Mumbai Police पूरे मामले की जांच कर रही है.
हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए Police धमकी की प्रामाणिकता और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की पड़ताल कर रही है. फिलहाल सैफ अली खान की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है.
इससे पहले भी Bollywood के कई कलाकारों को धमकी भरे मैसेज और ऑडियो क्लिप मिल चुके हैं. हाल ही में Actor तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने के मामले ने भी काफी चर्चा बटोरी थी.
इन मामलों की जांच के दौरान Mumbai Police ने Bengaluru से 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था. Police के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा करते हुए कलाकारों को डराने और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की थी. हालांकि, शुरुआती जांच में उसके किसी गैंग से जुड़े होने के सबूत नहीं मिले थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव मिश्रा आईटी इंजीनियर है. Police को शक था कि उसने धमकी देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से आवाज तैयार की थी. उसने ऑनलाइन सर्च के जरिए कलाकारों के संपर्क नंबर जुटाए और फिर उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजे.
तुषार कपूर को भेजे गए एक ऑडियो मैसेज में कथित तौर पर पांच करोड़ रुपए की मांग की गई थी. मैसेज भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताया था, लेकिन Police की ओर से वॉयस सैंपल की जांच में यह आवाज हैरी बॉक्सर से मेल नहीं खाई थी.
–
पीके/एबीएम


