Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मेकेदातु परियोजना के समर्थन में कर्नाटक एकजुट: सीएम शिवकुमार

मेकेदातु परियोजना के समर्थन में कर्नाटक एकजुट: सीएम शिवकुमार

Bengaluru, 19 नवंबर . Chief Minister डीके शिवकुमार ने Thursday को कहा कि प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वोयर परियोजना के समर्थन में पूरा कर्नाटक एकजुट है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के विरोध के बावजूद कर्नाटक कानूनी दायरे में रहते हुए इस परियोजना को लागू करेगा.

उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुख्य रूप से Bengaluru की पीने के पानी की जरूरतों को पूरा करेगी और इससे मांड्या, तुमकुरु, हासन और मैसूरु जिलों को फायदा होगा.

परियोजना के विरोध पर Chief Minister ने कहा कि Supreme Court ने कर्नाटक को अपने क्षेत्र में इस परियोजना को शुरू करने की अनुमति दी है, साथ ही राज्य को कावेरी के पानी का तय हिस्सा तमिलनाडु को देने का निर्देश भी दिया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक कोर्ट के निर्देशों का पालन करेगा.

उन्होंने कहा कि देश की कानूनी व्यवस्था और Supreme Court ने हमें अपनी जमीन पर मेकेदातु परियोजना बनाने की अनुमति दी है और साथ ही तमिलनाडु को पानी छोड़ने का निर्देश भी दिया है. हम इसका पालन करेंगे. तमिलनाडु भी कावेरी बेसिन के अपने हिस्से में कई परियोजनाएं चला रहा है. हमने कभी उनके लिए कोई परेशानी खड़ी नहीं की है और हमें ऐसा करने की कोई जरूरत भी नहीं है.

कानूनी कार्यवाही का जिक्र करते हुए Chief Minister ने कहा कि Supreme Court ने अपना आदेश तब दिया था जब तमिलनाडु में डीएमके की Government सत्ता में थी. उन्होंने बताया कि बाद में पड़ोसी राज्य ने एक पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया.

Chief Minister शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली है और परियोजना के कारण डूबने वाले वन क्षेत्र की भरपाई के लिए वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराने पर भी काम कर रहा है.

उन्होंने कहा कि पूरा राज्य बिना किसी मतभेद के एकजुट है और इस परियोजना का समर्थन कर रहा है. हो सकता है कि एक-दो लोग जलन की वजह से कुछ बयान दे रहे हों, लेकिन कुल मिलाकर हम एकजुट हैं.

सीएम ने कहा कि बैलेंसिंग रिजर्वोयर Bengaluru की पीने के पानी की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा और पानी की कमी के कठिन समय में चार जिलों के लोगों को राहत देगा.

उन्होंने कहा कि इस पानी का इस्तेमाल कृषि कार्यों के लिए करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. दुनिया भर से लोग Bengaluru आते हैं, और हम इस पानी का उपयोग पीने के लिए करेंगे. कठिन समय में, खासकर जब 67 टीएमसी पानी छोड़ना पड़े, तो यह बैलेंसिंग रिजर्वोयर बहुत काम आएगा. इससे मांड्या, मैसूरु, तुमकुरु और हासन जिलों के लोगों को भी फायदा होगा.

Chief Minister ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों के नेता इस परियोजना पर Government को सहयोग दे रहे हैं. पूर्व Prime Minister एचडी देवेगौड़ा ने इस परियोजना के समर्थन में एक पत्र लिखा था, और उन्हें उम्मीद है कि जरूरी मंजूरियां मिल जाएंगी.

Chief Minister शिवकुमार ने Union Minister एचडी. कुमारस्वामी की ओर इशारा करते हुए कहा कि शायद जलन की वजह से ऐसी बातें कह रहे हैं. हमें उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. देवेगौड़ा ने खुद कहा है कि इस परियोजना को लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने पहले भी कहा था कि वह एक ही दिन में जरूरी मंजूरियां दिला देंगे. मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा कर दिखाएंगे.

शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले पर Prime Minister Narendra Modi से भी चर्चा की थी. उन्होंने मेकेदातु परियोजना कोई व्यक्तिगत या Political मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पूरे राज्य से जुड़ा मामला है.

उन्होंने कहा कि वे चाहे कितनी भी मुश्किलें खड़ी करें, हम कानूनी दायरे में रहकर जीते हैं. हमें न्याय मिला है, और तमिलनाडु को भी न्याय मिला है. अदालत के निर्देशों के अनुसार, हमें तमिलनाडु को कुल 177 टीएमसी पानी देना है और हम इसका पालन करेंगे.

गौरतलब है कि मेकेदातु परियोजना के तहत कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा के पास कावेरी नदी पर एक ‘बैलेंसिंग रिजर्वोयर’ बनाने की योजना है, जिसकी प्रस्तावित भंडारण क्षमता 67 टीएमसी है.

इस परियोजना का उद्देश्य Bengaluru की पीने के पानी की जरूरतों को पूरा करना, तमिलनाडु को छोड़े जाने वाले पानी को नियंत्रित करना और 400 मेगावाट जलविद्युत का उत्पादन करना है. कर्नाटक का कहना है कि इस परियोजना से कावेरी नदी के पानी में तमिलनाडु के हिस्से पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जबकि तमिलनाडु ने नदी के निचले बहाव वाले इलाकों में पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता जताते हुए इसका विरोध किया है.

–

डीकेएम/पीएम

Share