बेटी राशा और बेटे के साथ महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, बोलीं-‘आज का दिन मेरे लिए बेहद सौभाग्यशाली’

Mumbai , 17 नवंबर . Actress रवीना टंडन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी धार्मिक आस्था को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. Tuesday को रवीना एक बार फिर भगवान शिव के दरबार में नजर आईं. इस बार उनके साथ बेटी राशा थडानी और बेटा भी मौजूद था. Actress ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा.
दर्शन के बाद रवीना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके लिए यह दिन बेहद खास है क्योंकि इस बार उन्हें अपने दोनों बच्चों को एक साथ महाकाल के दरबार में लाने का मौका मिला है.
रवीना टंडन ने मंदिर में दर्शन के बाद से बातचीत में अपने अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ”आज का दिन मेरे लिए बहुत सौभाग्यशाली है, क्योंकि मैं अपने बेटे और बेटी दोनों को साथ लेकर आई हूं. मेरी बेटी पहले भी मेरे साथ मंदिरों में आ चुकी है. हम देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं.”
Actress ने कहा, ”इस बार मेरा बेटा भी हमारे साथ मंदिर आया है. परिवार के अन्य सदस्य और दोस्त भी मौजूद हैं.”
बता दें कि उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. Madhya Pradesh के उज्जैन में स्थित यह मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. यहां सालभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं. खास मौकों और त्योहारों पर मंदिर में भक्तों की भीड़ और बढ़ जाती है.
महाकालेश्वर मंदिर की सबसे खास परंपराओं में भस्म आरती शामिल है. यह सुबह के समय होने वाली विशेष आरती है, जिसमें भगवान महाकाल का भस्म से श्रृंगार किया जाता है. इस आरती को देखने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के महाकाल स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व है. यही वजह है कि इस मंदिर में आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ फिल्म और दूसरी दुनिया की जानी-मानी हस्तियां भी दर्शन करने पहुंचती रहती हैं.
–
पीके/पीएम


