Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की याचिका पर Supreme Court में सुनवाई टली

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की याचिका पर Supreme Court में सुनवाई टली

New Delhi, 17 नवंबर . नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की याचिका पर Supreme Court में सुनवाई टल गई है. उनके वकील ने सर्वोच्च न्यायालय से सुनवाई टालने की मांग की थी. वकील ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि आसाराम अब जेल मे सरेंडर कर चुके है. हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल आसाराम की याचिका पर ठंड की छुट्टियों के बाद Supreme Court में सुनवाई होगी.

बता दें कि Rajasthan हाईकोर्ट ने मई 2026 में निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा था. 27 मई 2026 को Rajasthan हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच ने आसाराम को सामूहिक दुष्कर्म और आपराधिक साजिश के आरोपों से बरी कर दिया था. हालांकि, कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की अन्य गंभीर धाराओं के तहत उनकी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा था.

बीते महीने 27 अक्टूबर को Supreme Court ने आसाराम की मेडिकल पैरोल बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी थी और मौजूदा अवधि समाप्त होने पर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था. आसाराम Rajasthan में 2013 के नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. जोधपुर की एक अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था.

Rajasthan उच्च न्यायालय ने उन्हें 6 अक्टूबर को 20 दिनों की पैरोल दी थी. उनके वकील ने मेडिकल आधार पर पैरोल बढ़ाने के लिए Supreme Court का रुख किया था. सर्वोच्च न्यायालय ने आसाराम की चिकित्सीय पैरोल बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने आसाराम को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था.

इससे पहले, Gujarat उच्च न्यायालय ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें मानवीय आधार पर 20 दिनों की अस्थायी रिहाई की मांग की गई थी. आसाराम ने अस्पताल में भर्ती 83 वर्षीय पत्नी से मुलाकात की इजाजत मांगी थी. अदालत ने आसाराम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्नी से बात करने की अनुमति दी थी. आसाराम को 2013 में सूरत स्थित अपने आश्रम में एक महिला शिष्य के साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में Gujarat की निचली अदालत ने दोषी ठहराया था.

–

एसडी/पीएम

Share