Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बिहार : महिला से रिश्वत मांगने और आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दारोगा निलंबित, जांच रिपोर्ट देने का निर्देश

बिहार : महिला से रिश्वत मांगने और आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दारोगा निलंबित, जांच रिपोर्ट देने का निर्देश

मोतिहारी, 17 नवंबर . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में जमीन विवाद के एक मामले में महिला से रिश्वत लेने और आपत्तिजनक बातचीत करने के आरोप में सुगौली थाने में तैनात एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है. social media पर दारोगा और महिला के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद Police अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने यह कार्रवाई की. निलंबित Police पदाधिकारी की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई है. मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी रक्सौल के अनुमंडल Police पदाधिकारी को सौंपी गई है और 24 घंटे के भीतर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है.

Police अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, social media पर प्रसारित ऑडियो रिकॉर्डिंग के अवलोकन से सुगौली थाना के एक Police पदाधिकारी द्वारा जमीन विवाद से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में चार हजार रुपये लेने तथा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने से संबंधित बातचीत सामने आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए सुगौली के पर्यवेक्षी पदाधिकारी Police निरीक्षक मुन्ना कुमार से जांच कराई गई.

जांच में पता चला कि सात अक्टूबर को एक महिला ने सुगौली थाने में आवेदन देकर जमीन विवाद के दौरान झोपड़ी में आग लगाने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया था. इस मामले की जांच अवर निरीक्षक शैलेश कुमार कर रहे थे. इसी दौरान प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में चार हजार रुपये लेने से संबंधित बातचीत हुई थी.

वायरल ऑडियो में महिला दारोगा से शिकायत करती सुनाई देती है कि वह उसके पक्ष में काम नहीं कर रहे हैं. इस पर दारोगा कथित तौर पर कहता है, “तुम एक रात आओ, हम तुम्हारे तरफ से हो जाएंगे.” महिला बातचीत के दौरान पहले ही दो बार में चार हजार रुपये देने की बात भी कहती है. इसके अलावा, महिला से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप भी सामने आया है.

Police के अनुसार, प्रथमदृष्टया शैलेश कुमार की संलिप्तता प्रतीत होती है. उनके इस आचरण से आम जनमानस में Police के प्रति अविश्वास और असंतोष की भावना उत्पन्न हुई है. साथ ही, यह विभागीय अनुशासन और नियमों के प्रतिकूल है तथा इससे Police की छवि और गरिमा धूमिल हुई है.

इन्हीं तथ्यों के आधार पर शैलेश कुमार को संदिग्ध आचरण के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही, अनुमंडल Police पदाधिकारी, रक्सौल को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. इस मामले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने भी जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और आरोपी Police पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

–

एमएनपी/पीएम

Share