Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,मनोरंजन

‘ओम’ के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन

‘ओम’ के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन

Mumbai , 16 नवंबर . Actress साई पल्लवी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1-उधिराम : द ब्लड वुड’ में आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी. Actress ने बताया कि फिल्म में नित्या रेड्डी के किरदार के लिए बाल कटवाने के फैसले से उनकी मां नाराज हो गई थीं.

हाल ही में एक पॉडकास्ट में साई पल्लवी और डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी ने खुलासा किया कि फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1 – उधिराम : द ब्लड वुड’ में आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाने के लिए जब उन्होंने अपने लंबे बाल कटवाए, तो इसकी जानकारी उनकी मां को पहले से नहीं थी.

Actress ने कहा, ” बाल कटवाने के बाद सबसे पहले मैंने अपनी मां को वीडियो कॉल करके अपना नया लुक दिखाया था. छोटे बालों में मुझे देखकर मेरी मां बिल्कुल हैरान रह गईं और अचानक फोन (वीडियो कॉल) काट दिया. मां के कॉल काटने के कुछ देर बाद मेरे पिताजी का फोन आया. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैंने कोई विग पहनी है. तब मैंने उन्हें समझाया कि यह फिल्म के किरदार की जरूरत के लिए ऐसा किया है.

साई पल्लवी ने अपने किरदार को निभाने के पीछे की कहानी के बारे में बताते हुए कहा, “जब निर्देशक ने मुझे स्क्रिप्ट दी थी, तभी मैं सोच रही थी कि मैं इसे कैसे निभा पाऊंगी. डायरेक्टर राजकुमार ने मुझे आईपीएस ऑफिसर मेरिन जोसेफ की एक तस्वीर दिखाई और कहा कि मुझे वैसा ही लुक चाहिए. मैंने बताया कि उनके बाल छोटे हैं, तो निर्देशक ने मुझसे कहा कि अगर तुम अपने बाल कटवा लोगी, तो अच्छा लुक आ जाएगा.”

Actress ने आगे बताया कि निर्देशक ने उन्हें इस किरदार के बारे में इस तरह से समझाया कि उन्हें अपने बाल कटवाने में कोई मुश्किल नहीं आई. उन्होंने कहा, “वैसे तो मैं अपने बाल नहीं काटती लेकिन हमारे डायरेक्टर को इस तरह का लुक चाहिए था, तो मैंने बाल कटवा लिए.”

आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी की भूमिक असल में चर्चित आईपीएस अफसर मेरिन जोसेफ से प्रेरित है. राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें Actress के साथ धनुष, ममूटी और श्रीलीला भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

–

एनएस/पीएम

Share