Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,राष्ट्रीय

भविष्य के युद्ध की तैयारी में जुटीं तीनों सेनाएं, युद्ध पाठ्यक्रम की शुरुआत

भविष्य के युद्ध की तैयारी में जुटीं तीनों सेनाएं, युद्ध पाठ्यक्रम की शुरुआत

New Delhi, 17 नवंबर . भविष्य के युद्ध में अब केवल मिसाइलें, लड़ाकू विमान और टैंक ही निर्णायक नहीं होंगे. कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर हमले, अंतरिक्ष आधारित अभियान, स्वायत्त हथियार प्रणालियां और सूचना युद्ध भी युद्ध का रुख बदल सकते हैं. इन नई चुनौतियों के बीच भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारी अब भविष्य के युद्ध की रणनीतियों और तकनीकों को समझने के लिए एक साथ जुटे हैं.

इसी उद्देश्य से 16 नवंबर को पांचवें त्रि-सेवा भविष्य युद्ध पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई. इस युद्ध पाठ्यक्रम में तीनों सेनाओं के 40 सेवारत अधिकारियों के साथ रक्षा उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं. इस पाठ्यक्रम का उद्घाटन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने किया. उन्होंने बदलते युद्ध स्वरूप, उभरती तकनीकों और भविष्य के युद्धक्षेत्र में सामने आने वाली परिचालन चुनौतियों पर रणनीतिक चर्चा की शुरुआत की.

इस पाठ्यक्रम में तीनों सेनाओं के अधिकारियों और रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों को एक साथ शामिल करने का उद्देश्य भविष्य के युद्ध को अलग-अलग दृष्टिकोण से समझना और संयुक्त सैन्य रणनीति विकसित करना है. दरअसल, दुनिया में युद्ध लड़ने के तरीके तेजी से बदल रहे हैं. अब किसी भी संघर्ष में केवल जमीन, समुद्र और आसमान में सैन्य ताकत का इस्तेमाल ही पर्याप्त नहीं है.

साइबर क्षेत्र में हमले, अंतरिक्ष में बढ़ती सैन्य गतिविधियां, एआई से संचालित प्रणालियां और विरोधी देश की सूचनाओं तथा सोच को प्रभावित करने की रणनीतियां भी महत्वपूर्ण होती जा रही हैं. ऐसे में सैन्य नेतृत्व के सामने चुनौती केवल नई तकनीकों को अपनाने की नहीं, बल्कि यह समझने की भी है कि इनका इस्तेमाल युद्ध के दौरान किस तरह किया जा सकता है. इस मौजूदा पाठ्यक्रम का चौथा संस्करण भी New Delhi के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया गया था.

चार सप्ताह तक चले उस पाठ्यक्रम में थल सेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारियों के अलावा Governmentी संगठनों, शिक्षण संस्थानों, रक्षा उद्योग, वैज्ञानिक समुदाय और रणनीतिक विचार संस्थानों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था. इसमें भू-Political बदलाव, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम तकनीक, साइबर युद्ध, संज्ञानात्मक युद्ध, सूचना युद्ध, स्वायत्त प्रणालियों और अंतरिक्ष आधारित सैन्य अभियानों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई थी.

इसके साथ ही जमीन, समुद्र, हवा और अंतरिक्ष जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ सैन्य अभियान चलाने की क्षमता पर भी विचार विमर्श किया गया था. विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य के युद्ध में पारंपरिक सैन्य अभियानों के साथ ग्रे-जोन गतिविधियां भी बड़ी चुनौती बन रही हैं. इनमें ऐसे तरीके शामिल हैं, जिनके जरिए विरोधी देश बिना सीधे युद्ध में उतरे दबाव बनाने या अपने रणनीतिक हित साधने की कोशिश करते हैं.

चौथे संस्करण में इन बदलती चुनौतियों और भविष्य के सैन्य अभियानों की प्रकृति को भी समझने पर जोर दिया गया था. पांचवां संस्करण 16 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर 2026 तक चलेगा. इसके जरिए तीनों सेनाओं के अधिकारियों और रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाकर भविष्य के युद्ध की चुनौतियों, नई तकनीकों और संयुक्त सैन्य तैयारी पर मंथन किया जा रहा है.

–

जीसीबी/एसके

Share