आजम खान को न्याय मिलने की उम्मीद, 2027 में मजबूती से उतरेगा विपक्ष: शिवपाल यादव

Lucknow, 17 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. Samajwadi Party (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है. इस बीच आजम खान को Supreme Court से मिली राहत, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण और चुनावी तैयारियों को लेकर सपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Supreme Court से सपा नेता आजम खान को मिली राहत पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें अब केवल न्यायालय से ही न्याय की उम्मीद है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government में आजम खान का उत्पीड़न अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है. शिवपाल ने विश्वास जताया कि अदालत से आजम खान को निश्चित रूप से न्याय मिलेगा.
वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा द्वारा लगभग 181 सीटों की संभावित सूची सौंपे जाने की खबरों पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि social media पर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. बातचीत होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. उन्होंने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बातचीत हो चुकी है. अगले दो-तीन दिनों में इस मुद्दे पर बैठक होने की संभावना है. बातचीत से जो मसौदा सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की चुनावी तैयारी की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अखिलेश यादव को मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर निर्माण में शामिल होने का निमंत्रण दिए जाने पर इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए जुटाए गए धन के इस्तेमाल को लेकर भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में हार के बाद भाजपा अब दूसरे धार्मिक मुद्दों की ओर लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है.
वहीं, संभल से सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क ने केशव प्रसाद मौर्य के बयान को गलत और गैर-जिम्मेदाराना बताया. उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला आने से पहले इस तरह की बातें करना धमकी देने जैसा है. चुनाव नजदीक आते ही भाजपा धार्मिक मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है, लेकिन अब लोग जागरूक हो चुके हैं.
जियाउर रहमान बर्क ने कहा कि चुनाव मैदान में उतरते समय Samajwadi Party अपना एजेंडा और घोषणापत्र जनता के सामने रखेगी. इसमें पिछली Government के कामकाज और भविष्य की योजनाओं का ब्योरा होगा. उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि केंद्र और प्रदेश में सत्ता में रहने के दौरान किए गए कार्यों का 10 साल का रिपोर्ट कार्ड पहले जारी किया जाना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर फिलहाल कोई ऐसा कदम नहीं उठाया जाएगा, जिससे धार्मिक विवाद की स्थिति पैदा हो.
–
एसएके/एएस


