गांधी सागर को मिलेगी विशेष पहचान, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : सीएम मोहन यादव

Bhopal , 17 नवंबर Madhya Pradesh की डेस्टिनेशन कैबिनेट गांधी सागर इलाके में होने वाली है राज्य के Chief Minister मोहन यादव का मानना है कि इससे गांधी सागर को विशेष पहचान मिलेगी. दरअसल राज्य Government विभिन्न क्षेत्रों के महत्व और उसको नई पहचान देने के मकसद से डेस्टिनेशन बैठकर कर रही है.इसी क्रम में 18 नवंबर को डेस्टिनेशन बैठक गांधी सागर में होने वाली है.
गांधी सागर क्षेत्र में होने वाली डेस्टिनेशन बैठक को लेकर Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि गांधी सागर कैबिनेट बैठक हमारी अब तक की आयोजित विभिन्न कैबिनेट बैठकों में सबसे प्रभावी और अलग होगी. इससे गांधी सागर को विशिष्ट पहचान मिलेगी एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे. उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi लगातार नवाचार और जनकल्याण कार्यों को बढ़ावा देते हैं, ऐसे में पानी के माध्यम से बिजली उत्पादन होगा.इतना ही नहीं पीक ओवर्स में पंप स्टोरेज से 2 हज़ार मेगावाट बिजली उत्पादन होगा.ये स्थान विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिये तीर्थ की तरह रहेगा.
उन्होंने कहा कि मनासा विधानसभा में कई विकास कार्यों की सौगात भी दूँगा. हमारा प्रयास रहेगा कि विज्ञान के विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा. हमारी Government में इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन हुआ और बनकर तैयार हुआ है. यह प्रोजेक्ट एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है.
गांधी सागर बांध और अभयारण्य की चर्चा करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि मोहन यादव गांधी सागर बांध और अभयारण्य पर्यटन का अद्भुत केंद्र है. यहाँ पर चीता प्रोजेक्ट भी संचालित है. इस क्षेत्र की शैलों पर हजारो साल पुराने चित्र हैं. आदिमानव के जमाने से पुरातत्व, पर्यटन और धार्मिक रूप से विशिष्ट तथा समृद्ध क्षेत्र है.इस तरह के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े स्थानों पर हमारे द्वारा डेस्टिनेशन कैबिनेट का आशय उन क्षेत्रों के बारे में आमजनों तक जानकारी पहुंचाना है. इससे स्थानीय स्तर पर रोज़गार और पर्यटन के क्षेत्र में विस्तार होगा.
–
एसएनपी/पीएम


