Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

नीति आयोग ने 2047 तक 30-40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए पेश किया व्यापक रोडमैप

नीति आयोग ने 2047 तक 30 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए पेश किया व्यापक रोडमैप

नीति आयोग ने 2047 तक 30-40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए पेश किया व्यापक रोडमैप

New Delhi, 17 नवंबर . नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने Tuesday को ‘विकसित India 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक व्यापक रोडमैप पेश करते हुए कहा कि India 2047 तक 30 से 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए शासन, नेतृत्व और नीतियों को मिशन-आधारित दृष्टिकोण के साथ लागू करना होगा.

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित नीति आयोग की पहली राष्ट्रीय कार्यशाला ‘लीडरशिप ऐज ए मिशन’ को संबोधित करते हुए लाहिड़ी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से India में नेतृत्व की अवधारणा में बड़ा बदलाव आया है. पहले जहां ध्यान मुख्य रूप से गरीबी उन्मूलन पर केंद्रित था, वहीं अब लक्ष्य India को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने वर्ष 2022 में स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में ‘विकसित India 2047’ का विजन प्रस्तुत किया था. इसके बाद युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और देश के भविष्य को आकार देने में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए ‘विकसित India 2047:वॉयस ऑफ यूथ’ पहल की शुरुआत की गई.

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में देशभर से आए विद्यार्थी, सिविल सेवक, नीति निर्माता और सामुदायिक नेताओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में शासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई.

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनुराग जैन ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि India के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं.

Prime Minister के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने अपने संबोधन में 2001 के Gujarat भूकंप प्रबंधन, कोविड-19 महामारी से निपटने, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में India की बढ़ती भूमिका और लखपति दीदी जैसी कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को आम नागरिकों के लिए वास्तविक परिणामों में बदलने के लिए निर्णायक और उत्तरदायी नेतृत्व आवश्यक है.

नीति आयोग के सदस्य आर. बालासुब्रमण्यम ने कार्यशाला की संरचना की जानकारी देते हुए बताया कि इसे पांच चरणों – सीखना, विश्लेषण करना, चिंतन करना, लागू करना और संकल्प लेना – के आधार पर तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि India को सार्वजनिक नेतृत्व के क्षेत्र में अपने अनुभवों और संस्थागत सफलताओं के आधार पर ज्ञान का अपना मॉडल विकसित करना चाहिए, न कि केवल अंतरराष्ट्रीय ढांचों पर निर्भर रहना चाहिए.

वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने राष्ट्र निर्माण में उद्यमिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उद्यम स्थापित करने के लिए अनुकूल नीतियां और India का तेजी से विकसित होता स्टार्टअप इकोसिस्टम देश की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण स्तंभ बन गए हैं.

उन्होंने कहा कि नवाचार, उद्यमिता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाली नीतियां India को उच्च आर्थिक विकास दर हासिल करने में मदद करेंगी. साथ ही यह देश को 2047 तक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने के लक्ष्य की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाएंगी.

नीति आयोग के अनुसार, यह कार्यशाला सार्वजनिक सेवकों और भविष्य के निर्णयकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की व्यापक पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ऐसे नेतृत्व मॉडल को बढ़ावा देना है जो India की विकास आवश्यकताओं और प्रशासनिक अनुभवों के अनुरूप हो.

–

डीबीपी

Share