हिमाचल प्रदेश की बहुमूल्य जमीनों और सार्वजनिक संपत्तियों को बेच रही कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर

धर्मशाला, 17 नवंबर . Himachal Pradesh विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन Tuesday को विपक्षी भाजपा ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर के बाहर प्रदेश Government के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने कांग्रेस Government पर प्रदेश की बहुमूल्य जमीनों और सार्वजनिक संपत्तियों को निजी निवेशकों के हवाले करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, “आज भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने इस मुद्दे को उठाने का फैसला किया है कि कैसे Himachal Pradesh में Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस Government राज्य को बेचने पर उतारू है. Himachal Pradesh में कीमती जमीन और संपत्तियां बेची जा रही हैं.”
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गगल एयरपोर्ट के समीप करीब 200 कनाल जमीन की कथित तौर पर फर्जी रजिस्ट्रियां की गई हैं. कृषि संबंधी प्रमाण पत्रों और कृषक प्रमाण पत्रों के जाली इस्तेमाल के माध्यम से जमीन के बेनामी सौदे किए जाने की बात भी सामने आई है. उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और Government से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.
जयराम ठाकुर ने कहा कि करीब 1,500 बीघा जमीन निजी निवेशकों को देने का फैसला किया गया था, जिसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है. कृषि शिक्षा और अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है.
इसके अलावा बलौरी और पटवार सर्कल के अंतर्गत जमीन के कथित बेनामी सौदों का मामला भी उठाया गया. भाजपा नेता ने बद्दी क्षेत्र में बीबीएनडीए के अंतर्गत औद्योगिक उद्देश्य से आवंटित जमीन के उपयोग में बदलाव किए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए दी गई जमीन पर अब बहुमंजिला और आलीशान कोठियां बनाई जा रही हैं. उन्होंने सवाल किया कि यदि जमीन के लैंड यूज में बदलाव अधिकारियों के स्तर पर हुआ है, तो इसके लिए Government की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए.
जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित पीटरहॉफ की बुकिंग बंद किए जाने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि पीटरहॉफ को तोड़कर नए सिरे से विकसित करने और किसी बाहरी निवेशक को सौंपने की तैयारी की जा रही है.
इसी तरह दिल्ली स्थित हिमाचल निकेतन को लेकर भी जयराम ठाकुर ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि रेणुका बांध परियोजना के संदर्भ में दिल्ली में हासिल की गई जमीन पर तैयार हिमाचल निकेतन का उद्घाटन होने से पहले ही उसे निजी क्षेत्र को सौंपने की तैयारी की जा रही है. कांग्रेस Government के कार्यकाल में प्रदेश की महत्वपूर्ण जमीनों और सार्वजनिक संपत्तियों को निजी निवेशकों के हवाले करने के फैसले लिए जा रहे हैं. उन्होंने Government से इन सभी मामलों पर सदन में जवाब देने और जनता के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.
जयराम ठाकुर ने दो टूक कहा कि Himachal Pradesh की जमीन और संपत्तियां प्रदेश की धरोहर हैं और इनके संरक्षण के लिए पार्टी संघर्ष करेगी. उन्होंने कहा, “हिमाचल को बिकने नहीं देंगे.”
–
ओपी/एएस


