Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार,अंतरराष्ट्रीय

समुद्री सुरक्षा से स्पेस हैकाथॉन तक, भारत ने आसियान के सामने रखा सहयोग का व्यापक एजेंडा

समुद्री सुरक्षा से स्पेस हैकाथॉन तक, India ने आसियान के सामने रखा सहयोग का व्यापक एजेंडा

New Delhi, 17 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को मनीला में आयोजित 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में India और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने का आह्वान किया. साझेदारी को नई ऊंचाई देने के लिए पीएम ने कुछ अहम प्रस्ताव भी रखे जिन्हें संयुक्त बयान में शामिल भी किया गया.

India के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. फिलीपींस के President फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर शिखर सम्मेलन में पहुंचे Prime Minister मोदी ने आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए उन्हें बधाई दी. उन्होंने ‘नेविगेटिंग आवर फ्यूचर, टुगेदर’ विषय के तहत फिलीपींस के प्रयासों और India के लिए कंट्री कोऑर्डिनेटर के रूप में उसके समर्थन की सराहना की.

अपने संबोधन में Prime Minister ने India और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा, “India एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विश्वास करता है. India आसियान की एकता और केंद्रीय भूमिका के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

आसियान कम्युनिटी विजन 2045 और विकसित India 2047 दोनों पक्षों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. India की एक्ट ईस्ट नीति ने आसियान के साथ संबंधों को नई गति दी है.

Prime Minister ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच India और आसियान के साझा मूल्यों, सांस्कृतिक संबंधों और समान वैश्विक दृष्टिकोण को साझेदारी की बड़ी ताकत बताया. उन्होंने तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि India और आसियान को केवल तकनीकों के उपभोक्ता बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें मिलकर नई तकनीक विकसित करनी चाहिए और अपने लोगों को इसके लिए कुशल बनाना चाहिए.

शिखर सम्मेलन में Prime Minister ने भारत-आसियान सहयोग को ठोस रूप देने के लिए कई प्रस्ताव भी रखे. इनमें समुद्री संपर्क, वैज्ञानिक अनुसंधान, आपदा प्रबंधन, तटरक्षक बलों के बीच सहयोग, समुद्री क्षेत्र की निगरानी और नाविकों की सुरक्षा को लेकर दीर्घकालिक समुद्री सहयोग योजना शामिल है.

इसके अलावा, क्षेत्रीय क्षमता निर्माण के लिए संयुक्त साइबर फॉरेंसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी आदान-प्रदान, भारत-आसियान स्पेस हैकाथॉन, और महत्वपूर्ण खनिजों तथा खनन के क्षेत्र में सहयोग का प्रस्ताव रखा गया.

युवा संपर्क को मजबूत करने के लिए युवा शिखर सम्मेलन, युवा सांसदों के बीच आदान-प्रदान और स्टार्टअप हैकाथॉन आयोजित करने की बात कही गई. Prime Minister ने नालंदा विश्वविद्यालय में आसियान देशों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्तियां बढ़ाने, ‘वेव्स 2027’ में भारत-आसियान क्रिएटिव पार्टनरशिप पवेलियन स्थापित करने और आसियान देशों के पर्यटकों को निशुल्क ई-वीजा देने का भी प्रस्ताव रखा.

Prime Minister ने कहा कि वर्ष 2027 भारत-आसियान संबंधों के लिए विशेष महत्व रखेगा. इस वर्ष दोनों पक्ष अपने संबंधों के 35 वर्ष और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाएंगे.

सम्मेलन में नेताओं ने आपदा प्रबंधन में सहयोग को लेकर भारत-आसियान संयुक्त वक्तव्य भी अपनाया. Prime Minister मोदी ने सम्मेलन की मेजबानी के लिए फिलीपींस के President का आभार जताया और आसियान की आगामी अध्यक्षता संभालने जा रहे सिंगापुर के Prime Minister को शुभकामनाएं दीं.

–

केआर/

Share