नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

New Delhi, 17 नवंबर . दिल्ली Government ने Tuesday को ‘शीश महल’ को लेकर बड़ा फैसला लिया है. शीश महल अब आम जनता के लिए खोला जाएगा. इसकी जानकारी खुद दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी.
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि ‘शीशमहल’ अगले सप्ताह से आम जनता के लिए खोला जाएगा. पहले इसे स्टेट गेस्ट हाउस बनाने का फैसला लिया गया था. इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि कभी बंगला और गाड़ी नहीं लेने का दावा करने वाले व्यक्ति ने कई बंगलों को तुड़वाकर शीश महल बनवाया.
दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “कई सालों से दिल्ली की जनता शीश महल को देखना चाहती थी. मैं दिल्लीवासियों को ये खुशखबरी देना चाहता हूं कि पिछली कैबिनेट की बैठक में यह तय हुआ था कि शीश महल को स्टेट गेस्ट हाउस बनाया जाएगा. मगर अब दिल्ली की जनता और मीडिया की मांग को देखते हुए ये तय किया गया है कि शीश महल को जनता के लिए खोला जाएगा. इसके लिए टिकट की बुकिंग कैसे करनी है, उसके बारे में बाकी जानकारी आपको आगे दी जाएगी.”
उन्होंने आगे बताया कि सबसे पहला दौरा हम अपने मीडिया को करवाना चाहते हैं. सबसे पहले देश की मीडिया को दिखाएंगे कि कैसे एक व्यक्ति जिसने कहा था कि मैं गाड़ी और बंगला नहीं लूंगा. पहले उसने कई बंगलों और सर्वेंट क्वार्टरों को तोड़ा, गैराज को तोड़ा, और फिर उसके बाद शीश महल बनवाया. शीश महल का केवल एक ही कमरा दिखाया जाता था, जहां पर बेमन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो लगी हुई थी.
मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि शीश महल के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी. उसके अंदर करोड़ों रुपये के पर्दे लगे हुए हैं और वियतनाम का मार्बल लगाया गया है. इसको लेकर मैंने पहले भी यह जानकारी दी है. लेकिन अब जनता वहां का पूरा टूर कर पाएगी. अब जनता भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण खुद देख पाएगी.
–
एसके/एएस


