Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तमिलनाडु: मंत्री सेंगोट्टैयन ने सरकार के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर डीएमके और एआईएडीएमके नेताओं को दिया जवाब

तमिलनाडु: मंत्री सेंगोट्टैयन ने Government के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर डीएमके और एआईएडीएमके नेताओं को दिया जवाब

कोयंबटूर, 16 नवंबर . तमिलनाडु के मंत्री सेंगोट्टैयन ने Government के खिलाफ विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) से कहा कि वे Government पर सवाल उठाने से पहले खुद अपनी चुनावी हार के कारणों को स्पष्ट करें.

कोयंबटूर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री सेंगोट्टैयन ने कहा कि Political मतभेद होने का मतलब यह नहीं है कि किसी दूसरी पार्टी या उसके नेतृत्व को नीचा दिखाया जाए. उन्होंने कहा कि Government को जनता से स्पष्ट जनादेश मिला है और वह कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है.

मंत्री ने बताया कि Chief Minister जोसेफ विजय को उनके नेतृत्व और प्रशासन के कामकाज के लिए Prime Minister Narendra Modi से तारीफ मिली है. सेंगोट्टैयान के अनुसार, Prime Minister ने दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के दौरान Chief Minister जोसेफ विजय की तारीफ करते हुए उन्हें एक ईमानदार Government चलाने वाला प्रभावी Chief Minister बताया था.

इससे पहले, एआईएडीएमके नेता सेलूर राजू ने राज्य Government की कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की थी. राजू ने Chief Minister पर तंज कसते हुए कहा कि वे पार्टी अनुशासन को लेकर किए गए अपने चुनावी वादों को पूरा करने के बजाय एक ‘नाराज नेता’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं.

राजू पर निशाना साधते हुए सेंगोट्टैयन ने कहा कि यह विडंबना है कि जो नेता चुनाव नहीं जीत सके, वे Government के खिलाफ बेतुके बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की ओर से की गई आलोचना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है, जिन्हें कभी पूर्व Chief Minister एमजी रामचंद्रन और जे. जयललिता ने पार्टी आंदोलन में पहचान दिलाई थी.

उन्होंने तर्क दिया कि Political जुड़ाव का मतलब यह नहीं है कि आप दूसरी पार्टियों या संगठनों को नीचा दिखाने लगें. सेंगोट्टैयन ने कहा कि अभद्र टिप्पणियों का उसी तरह जवाब देना न तो उचित होगा और न ही यह सार्वजनिक जीवन में अपेक्षित मानकों के अनुरूप होगा. उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेता कोई ठोस मुद्दा उठाने के बजाय सिर्फ अखबारों में जगह पाने के लिए ऐसी बातें कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने उन्हें (सीएम जोसेफ विजय) सत्ता सौंपी है, जबकि तमिलनाडु में पहले शासन करने वाली दोनों पार्टियों को विपक्ष में बैठा दिया है. उन्होंने कहा कि जो लोग प्रशासन पर हमला कर रहे हैं, उन्हें जनता के इस फैसले के महत्व को समझना चाहिए.

डीएमके की ओर से कानून-व्यवस्था की आलोचना किए जाने पर मंत्री ने कहा कि पार्टी को अपनी राय रखने का हक है, लेकिन पहले उसे यह बताना चाहिए कि लोगों ने उसकी Government को सत्ता से बाहर क्यों कर दिया. उन्होंने सवाल किया कि अगर डीएमके ने अच्छा शासन दिया होता, तो वह विपक्ष में क्यों चली जाती?

उन्होंने यही बात एआईएडीएमके के लिए भी कही और कहा कि बेहतर प्रशासन देने का दावा करने से पहले, पार्टी को यह बताना चाहिए कि वह खिसककर तीसरे स्थान पर कैसे आ गई. सेंगोट्टैयन ने फिर दोहराया कि आलोचना Political मर्यादा के दायरे में होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि जनादेश ने विजय की Government को शासन करने का अधिकार दिया है और विपक्ष के नेताओं को Government के कामकाज का आकलन करते समय या अपनी आपत्तियां उठाते समय इस जनादेश को स्वीकार करना चाहिए.

–

डीसीएच/

Share