Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,मनोरंजन,राष्ट्रीय

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : 6 आरोपियों में 5 को न्यायिक हिरासत, सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : 6 आरोपियों में 5 को न्यायिक हिरासत, सुनेहा पंडित 21 नवंबर तक Police कस्टडी में

Mumbai , 16 नवंबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में Mumbai क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ रही है. इस मामले में गिरफ्तार 13 आरोपियों में से छह की Police कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें मकोका कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि आरोपी सुनेहा पंडित को 21 नवंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया.

Mumbai क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने सुनेहा पंडित समेत छह आरोपियों को अदालत में पेश किया. Police ने सुनेहा से पूछताछ के लिए छह दिन की कस्टडी मांगी थी. Police का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पैसों के लेनदेन और आरोपियों के बीच संबंधों को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इन जानकारियों की जांच के लिए सुनेहा से पूछताछ जरूरी है.

Police के मुताबिक, सुनेहा पंडित फरार आरोपी अभिषेक की पत्नी है. जांच में सामने आया है कि अभिषेक विदेश से इस पूरे नेटवर्क के बैंक खातों को संभालता था. Police को शक है कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए भी इसी नेटवर्क के एक बैंक खाते से पैसे भेजे गए थे. इसके अलावा सुनेहा के पास भी पैसे आने की जानकारी मिली है. Police अब यह पता लगाना चाहती है कि उसे किसने और किस मकसद से पैसे भेजे थे.

जांच एजेंसी के अनुसार, इस पूरे मामले में 20 से ज्यादा क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके पैसों का लेनदेन किया गया. Police को उन लोगों से भी पूछताछ करनी है, जिनके क्यूआर कोड के जरिए पैसे भेजे और प्राप्त किए गए. जांच में कुछ वेंडर्स के खातों में भी पैसे भेजे जाने की बात सामने आई है. Police को शक है कि इन वेंडर्स के क्यूआर कोड का इस्तेमाल लेनदेन के लिए किया गया था. अब जांच की जा रही है कि इन लोगों को किस काम के लिए पैसे दिए गए.

18 अक्टूबर को Mumbai के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने के बाद टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं. इस घटना में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक राकेश घायल हुए थे. मामले की जांच Mumbai क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी. जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एंगल की भी पड़ताल की गई. Police ने इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच आगे बढ़ने के साथ Maharashtra संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं भी जोड़ी गईं.

–

पीके/वीसी

Share