टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : तीनों आरोपियों के निशाने पर थे ‘सलमान खान’, पुलिस की तैनाती देखकर लौटे वापस

Mumbai , 20 अक्टूबर . Mumbai के जुहू में Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. Mumbai Police के सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में नया मोड़ आया है. बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने Bollywood सुपरस्टार सलमान खान के घर की रेकी भी की थी, हालांकि वहां Police की तैनाती देखकर आरोपी लौट गए थे.
यह खुलासा अपने आप में बड़ा है और इसने Bollywood से लेकर Police तक को चिंता में जरूर डाल दिया होगा. इसके पहले भी सलमान खान पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नजर रही है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी तक दी जा चुकी है. यहां तक कि Bollywood Actor सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अप्रैल 2024 में फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया जा चुका है.
हालांकि, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में नए खुलासे को लेकर Police की तरफ कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. Police का इतना ही कहना है कि मामले की जांच जारी है और फायरिंग की घटना से जुड़े हर एंगल की तहकीकात की जा रही है.
इससे पहले Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ था. जांच के मुताबिक आरोपियों का पहला टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि Bollywood का कोई दूसरा सेलिब्रिटी था. बताया जा रहा है कि जब आरोपी अपने पहले से तय टारगेट तक आसानी से नहीं पहुंच सके तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया.
शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया था कि आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए social media का सहारा लिया था. उनके और उनके फैंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद रील्स और पोस्ट के जरिए आरोपियों को उनकी मूवमेंट और Police सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिली थी.
आरोपियों का मकसद सिर्फ Actor पर हमला करना नहीं, बल्कि Bollywood में दहशत फैलाना था. Police इस बात की जांच कर रही है कि हमले की साजिश कैसे रची गई. आरोपियों को जानकारी किस तरह मिली और इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं.
टाइगर श्रॉफ से जुड़ा यह मामला Mumbai के जुहू इलाके का है. Police के मुताबिक Sunday शाम फुटबॉल मैच खेलने के बाद टाइगर अपनी कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई.
Police ने इस मामले में रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को Rajasthan के कोटा से गिरफ्तार किया. तीनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं. Police को घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो कारतूस भी मिले थे. आरोपी रेहान की गन जाम होने के बाद दो कारतूस गिर गए थे. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया था कि घटना के दौरान फूल सिंह ने पांच राउंड फायर किए थे.
–
एबीएम/वीसी


