Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,मनोरंजन,राष्ट्रीय

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : कॉल और मैसेज से शूटरों को मिल रहे थे निर्देश, टीवी न्यूज पर भी रखी जा रही थी नजर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : कॉल और मैसेज से शूटरों को मिल रहे थे निर्देश, टीवी न्यूज पर भी रखी जा रही थी नजर

Mumbai , 24 अक्टूबर . टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में Mumbai Police की ओर से जांच जारी है. जांच में सामने आया है कि हमले के दौरान शूटर्स और उनके हैंडलर के बीच लगातार संपर्क था. आरोपियों को पकड़ने के लिए Police की तलाश के दौरान भी उन्हें अपडेट दिए जा रहे थे.

जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर्स अपने हैंडलर के संपर्क में थे. फोन कॉल और मैसेज के जरिए उन्हें लगातार अपडेट दिए जा रहे थे. सूत्रों ने बताया की शूटर्स के चेहरे और पहचान से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद हैंडलर ने उन्हें वहां से निकलने की चेतावनी भी दी थी. इस दौरान टीवी न्यूज के जरिए सामने आ रही जानकारी पर भी नजर रखी जा रही थी.

Police के मुताबिक, शूटर्स को यह जानकारी दी जा रही थी कि Police उनकी पहचान और लोकेशन तक पहुंचने के लिए कितनी आगे बढ़ चुकी है. जब फायरिंग से जुड़े वीडियो और व्लॉगर्स के बनाए फुटेज में आरोपियों के चेहरे टीवी चैनलों पर दिखाए गए, तब एक आरोपी रेहान अंसारी को मैसेज भेजकर वहां से निकलने के लिए कहा गया.

Police को संदेह है कि कोई व्यक्ति टीवी न्यूज चैनलों पर नजर रखकर शूटर्स तक जानकारी पहुंचा रहा था. हालांकि, Police अभी यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें अपडेट देने वाला शख्स कौन था? रिपोर्ट के मुताबिक, Police को संदेह है कि रेहान को कम्युनिकेशन ऐप के जरिए निर्देश देने वालों में अमेरिका में मौजूद अनिल पंडित या हाल ही में सोनीपत से गिरफ्तार किए गए अंकित खटक और समीर खत्री की भूमिका हो सकती है. हालांकि, शूटर्स तक टीवी न्यूज की जानकारी पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है.

Police के अनुसार, आरोपियों के पास कुछ वीडियो, फोटो और बातचीत से जुड़ी जानकारी मिली है. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी Police की गतिविधियों के बारे में अपडेट मिलने के बाद अपनी यात्रा के साधन बदल रहे थे.

टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर को फायरिंग करने के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हुए थे. इसके बाद वे ट्रेन और कैब के जरिए अलग-अलग जगहों पर पहुंचे. Police के मुताबिक, आरोपियों ने मोबाइल नेटवर्क के बजाय इंटरनेट आधारित कॉलिंग का इस्तेमाल किया, जिससे उनकी बातचीत को ट्रैक करना मुश्किल हुआ.

आरोपियों की एक सामान्य फोन कॉल कैब ड्राइवर से हुई थी. इसी कॉल के जरिए Police को उनकी गतिविधियों का सुराग मिला. बाद में Mumbai Police की सूचना पर Rajasthan के कोटा में तीनों को ट्रेन से गिरफ्तार किया गया. इस मामले में Police अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपी फूल सिंह (18), रेहान रहीसुद्दीन अंसारी (18) और ऋतिक महतो (22) 31 अक्टूबर तक Police कस्टडी में हैं.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की घटना के बाद Police टाइगर श्रॉफ से बातचीत कर रही थी उस समय उन्होंने Police से कहा, “फायरिंग की घटना को लेकर मैं बहुत ही ज्यादा शॉक में हूं, मैंने कभी सोचा तक नहीं था की मेरी गाड़ी पर इस तरह से हमला होगा.” टाइगर श्रॉफ ने Police से आगे कहा, “मेरी किसी से दुश्मनी तक नहीं, ये कौन लोग थे, क्यों फायरिंग की और किसने कराया, कुछ पता नहीं.”

टाइगर श्रॉफ फायरिंग की घटना के बाद बहुत डिस्टर्ब हो गए थे. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया की इसी वजह से अभी तक टाइगर श्रॉफ का बयान दर्ज नहीं किया गया. जल्द ही उनका बयान दर्ज किया जाएगा.

–

एसडी/पीएम

Share