Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अंग्रेजों के बाद कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग का शोषण किया: सीएम मोहन यादव

अंग्रेजों के बाद कांग्रेस ने जनजातीय वर्ग का शोषण किया: सीएम मोहन यादव

शहडोल, 16 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के बाद कांग्रेस के लोगों ने भी जनजाति वर्ग का शोषण किया.

Chief Minister मोहन यादव Monday को शहडोल जिले के ब्यौहारी में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और रोड शो में सहभागिता की. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, ये दिवस अब Madhya Pradesh समेत देशभर में एक त्यौहार की तरह मनाया जा रहा है.

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अंग्रेजों के बाद कांग्रेस के लोगों ने भी जनजातीय वर्ग का शोषण किया. Government की योजनाएं केवल गांधी परिवार के नाम तक सीमित रही, लेकिन हमारी Government ने जनजातीय महानायकों का सम्मान किया है, जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान सदैव हमारी प्राथमिकता रही है.

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि जनजातीय वर्ग के उत्थान और जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए हमारी Government प्रतिबद्ध है. कांग्रेस और उनके नेता कितना ही विरोध करे, लेकिन हम सड़क से लेकर सदन तक उनके जनजातीय विरोधी मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में पहली बार जनजातीय महिला को President बनाया गया है. Madhya Pradesh में हमारी Government में भी जनजातीय वर्ग को सम्मानपूर्वक प्रतिनिधित्व है.

उन्होंने राज्य में मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती की राजधानी जबलपुर में हमने भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर तीन दिनों तक बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसके साथ ही, पूरे जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान प्रदेश के स्कूलों एवं कॉलेजों में लगभग डेढ़ हजार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

उन्होंने आगे कहा कि जबलपुर के बाद धार में Prime Minister के माध्यम से 1,300 करोड़ की लागत वाली पाइपलाइन आधारित नल-जल योजना की सौगात दी गई. इस प्रकार 20 दिनों के भीतर हमारी Government ने जनजातीय क्षेत्रों में सिंचाई का रकबा बढ़ाने सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 4,000 करोड़ की सौगात दी है. इसके बाद बड़वानी, आलीराजपुर और आज शहडोल में भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

–

एसएनपी/डीकेपी

Share