इंदौर में 3 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में 5 पर मामला दर्ज, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

इंदौर, 16 नवंबर . Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर में जमीन की सौदेबाजी में तीन करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. Police ने इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अपराध शाखा के एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि सतीश गुर्जर नामक व्यक्ति ने जमीन के सौदेबाजी में धोखाधड़ी होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है.
दूध कारोबारी सतीश की ओर से की गई शिकायत का जिक्र करते हुए Police अधिकारी दंडोतिया ने बताया है कि सतीश से एक जमीन के लिए सौदेबाजी की गई और फिर उसे बड़ी जमीन का सौदा करने के लिए प्रेरित किया गया. उससे इसके एवज में तीन करोड़ से ज्यादा की रकम संबंधित व्यक्तियों ने ले ली. सतीश का आरोप है कि उसे लगातार जमीन देने का भरोसा दिलाया गया और पैसे भी वापस करने को तैयार नहीं हुए जिस पर उसे मजबूरन पांच लोगों संजय, संतोष, हरगोविंद, परेश और बलराम के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी पड़ी.
Police अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर सतीश गुर्जर को जो जमीन दिखाई गई थी, वह भी फर्जी प्रतीत हो रही है. लिहाजा पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. बताया गया है कि सतीश गुर्जर का दूध का कारोबार है और संजय उसके पिछले कई वर्षों से ग्राहक हैं. इसके चलते दोनों के रिश्ते अच्छे थे और इसी का लाभ उठाते हुए संजय ने सतीश से यह धोखाधड़ी की है.
वहीं, इंदौर Police ने शहर के सात विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर और गांजे की तस्करी में संलिप्त आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये कीमत का बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. इंदौर Police की नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है. नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर इस अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए Police प्रतिबद्ध है.
–
एसएनपी/पीएम


