Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,मनोरंजन,राष्ट्रीय

करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब, कहा-हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते

करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब, कहा-हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते

New Delhi, 20 सितंबर . लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर को हाल ही में एक लग्जरी गाड़ी रोल्स रॉयस में घूमते देखे जाने पर social media पर ट्रोल किया जा रहा है. ट्रोल करने वालों को Actress और सांसद कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा कि हम क्यों अच्छी जिंदगी जी नहीं सकते.

social media पर ट्रोल किया जा रहा है कि बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में एक होंडा एक्टिवा और 3 करोड़ की नेट वर्थ बताई थी. हाल ही में वह 13 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कार में दिखी थीं. इसकी ओनरशिप की पुष्टि नहीं हुई है.

इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने social media पर लिखा, “कुछ लोगों को तब बुरा लगता है जब वे राजनेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं. अभी हमारे एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. हम भले ही समाज सेवा करते हों लेकिन हमारा अपना करियर, जिंदगी और लोकप्रियता भी है.”

कंगना ने कहा, “हम निस्वार्थ भाव से जनहित में काम करते हैं लेकिन कुछ लोगों को हमारी अच्छी जिंदगी देखकर तकलीफ होती है. क्यों नहीं? हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते? हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन हमसे यह उम्मीद करना कि हम हमेशा गरीब और बेजान जिंदगी जिएं, बिल्कुल बेतुका है.”

बता दें कि मैथिली ठाकुर India की लोकप्रिय शास्त्रीय और पारंपरिक संगीत गायिका हैं. वह भाजपा की सदस्य और दरभंगा जिले के अलीनगर सीट से विधायक हैं. वह बिहार विधानसभा की सबसे युवा विधायकों में से एक हैं. 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 84915 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर आरजेडी के बिनोद मिश्रा रहे थे. मैथिली ठाकुर हिंदी, बंगाली, मैथिली, उर्दू, मराठी, भोजपुरी, पंजाबी, तमिल , अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में प्रमुख रूप से मौलिक गीत, कवर गीत और पारंपरिक लोक संगीत गाए हैं.

–

ओपी/पीएम

Share