Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई छोड़ आवाज दबा रही सरकार, हरसिमरत कौर बादल का भगवंत मान पर निशाना

ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई छोड़ आवाज दबा रही Government, हरसिमरत कौर बादल का भगवंत मान पर निशाना

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर . पंजाब में कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. शिरोमणि अकाली दल सांसद और पूर्व Union Minister हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी Government और Chief Minister भगवंत मान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

हरसिमरत ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए लिखा, “क्या आपने कभी ऐसे राज्य के बारे में सुना है जहां Police किसी शव को गलत तरीके से हटा दे? गुरु द्रोही भगवंत मान के पंजाब में आपका स्वागत है. आज पंजाब में बिल्कुल ऐसा ही हुआ है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि मानसा के गांव भम्मे कलां के 35 वर्षीय दलजीत सिंह की कथित तौर पर ड्रग्स की ओवरडोज से मौत हो गई थी. उनके शव को Police ने परिवार की सहमति के बिना जबरन उठा लिया. हरसिमरत कौर बादल ने कहा, “ड्रग तस्करों और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय Police और आप Government नशा-विरोधी मुहिम चलाने वालों और उनके दुखी परिवारों की आवाज दबाने में लगी है. अविश्वसनीय, अस्वीकार्य, अक्षम्य.”

इससे पहले एक अन्य पोस्ट में हरसिमरत ने लिखा था, “भम्मे कलां का एक और नौजवान नशे की भेंट चढ़ गया और Police एक बार फिर इस मौत को ‘आपसी रंजिश’ का मामला बताकर दबाने की कोशिश कर रही है.”

उन्होंने दावा किया कि जब दलजीत के परिवार वालों ने उसके शव को ‘झोटा’ के धरना स्थल पर ले जाने का फैसला किया, तो प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और जबरदस्ती शव को अपने साथ ले गई. पीड़ित परिवार के हवाले से हरसिमरत ने लिखा, “भगवंत मान झूठा है. हमारा बेटा ‘चिट्टा’ की ओवरडोज से मरा है. हमें आपके 1000-1500 नहीं चाहिए. हमें बस अपना बेटा वापस चाहिए. हमें यह भी नहीं पता कि Police शव को कहां ले गई है.”

उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से अपील की है कि वह तुरंत इस मामले का संज्ञान ले. उन्होंने कहा कि ‘आप’ के अधीन Police पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ एक तरह की जंग छेड़ रही है. वह भी ऐसे समय में जब ये परिवार गहरे दुख से गुजर रहे हैं.

एक और पोस्ट में हरसिमरत ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, “4 हत्याएं. 4 शहर. 1 दिन. अभी कल ही, एक ही दिन में मोगा, अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में 4 हत्याएं हुईं. यह कोई इकलौती घटना नहीं है. इस तरह के अपराध अब आम बात हो गए हैं.”

उन्होंने Chief Minister भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “Chief Minister और पंजाब के गृह मंत्री के तौर पर भगवंत मान को खुद पर शर्म आनी चाहिए. वे पंजाब के लिए दो सबसे अहम मोर्चों, नशा और कानून-व्यवस्था, पर पूरी तरह विफल रहे हैं. अगर वे चाहते तो नशा और अपराध से सख्ती से निपट सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि सिस्टम और ‘आप’ का हर व्यक्ति आपके अपनों की लाशों पर मुनाफा कमा रहा है.”

–

एससीएच/वीसी

Share