Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

यूपी एमएलसी चुनाव: मेरठ की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा, मतगणना के दौरान कई जगहों पर हंगामा

यूपी एमएलसी चुनाव: मेरठ की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा, मतगणना के दौरान कई जगहों पर हंगामा

Lucknow, 27 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी ताकत का संकेत माने जा रहे विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के बीच मेरठ की दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर दिनेश गोयल ने Samajwadi Party के प्रत्याशियों को हराकर लगातार दूसरी बार इन सीटों पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा.

वहीं, मतगणना के दौरान Lucknow और झांसी में हंगामे की घटनाएं सामने आईं. वाराणसी शिक्षक सीट पर पहले दौर की गिनती में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव आगे चल रहे हैं. प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए Tuesday सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई. पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुई वोटों की गिनती प्रदेश के सात जिलों में कराई जा रही है.

चुनाव Lucknow, वाराणसी, आगरा और मेरठ के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के अलावा इलाहाबाद-झांसी स्नातक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ है. मेरठ में भाजपा ने शिक्षक और स्नातक, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में अपने मौजूदा विधान परिषद सदस्यों पर भरोसा जताया था. दोनों प्रत्याशियों ने सपा उम्मीदवारों को हराकर पार्टी का कब्जा कायम रखा. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के श्रीचंद शर्मा ने सपा प्रत्याशी नितिन तोमर को 13,241 मतों से पराजित किया. श्रीचंद शर्मा को 18,099 वोट मिले, जबकि नितिन तोमर के खाते में 4,858 वोट आए.

वहीं, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के दिनेश गोयल ने सपा प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी को 12,855 मतों के अंतर से हराया. दिनेश गोयल को 24,928 वोट मिले, जबकि प्रमेंद्र भाटी को 12,073 मत प्राप्त हुए. दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के बीच रहा. शिक्षक संगठनों से जुड़े प्रत्याशी इन सीटों पर प्रमुख मुकाबले में जगह नहीं बना सके. प्रशासन की ओर से देर रात जीत की औपचारिक घोषणा की गई, जबकि प्रत्याशियों के समर्थक शाम करीब सात बजे से ही जीत का जश्न मनाने लगे थे.

Lucknow के रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर Tuesday रात करीब 10 बजे भाजपा प्रत्याशी के कुछ समर्थकों के मतगणना परिसर में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान हंगामा हो गया. वहां मौजूद सपा प्रत्याशियों के समर्थकों ने आरोप लगाया कि Policeकर्मी बिना पास की जांच किए भाजपा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने दे रहे हैं. इसको लेकर गेट पर शोर-शराबा हुआ और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. इसके अलावा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सातवीं टेबल पर मतगणना के दौरान भाजपा और सपा समर्थकों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई.

सूचना मिलने पर Police के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद प्रवेश द्वार पर तैनात Policeकर्मियों ने पास की जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया. इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान भी Tuesday रात करीब 10 बजे हंगामा हुआ. इससे मतगणना स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलने पर एसपी सिटी प्रिया सिंह मौके पर पहुंचीं और स्थिति संभाली. उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया. एसपी सिटी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है. हंगामे की वजह का पता लगाया जा रहा है.

वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पहले दौर की मतगणना पूरी होने के बाद Samajwadi Party के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव आगे चल रहे हैं. अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतगणना जारी रहने के बीच सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं.

–

विकेटी/डीकेपी

Share