नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Mumbai , 29 अक्टूबर . नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाला बयान आने के बाद मनोरंजन जगत के सितारों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. Actor पुनीत इस्सर ने भी अपने सीनियर और Actor नसीरुद्दीन शाह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी.
दरअसल, Actor नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में social media पर एक वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र Government की नीतियों की आलोचना की. उनका कहना है कि Government और उनके समर्थकों द्वारा उन जैसे आलोचकों को ‘एंटी-नेशनल’ और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ जैसे नाम दिए जाते हैं.
नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो संदेश में कहा, “मैं फक्र के साथ कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं.” शाह ने यह भी कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और उनसे बदला लेने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने वर्तमान Government को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
Actor पुनीत इस्सर ने के साथ बातचीत में नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पहली बात तो यह है कि नसीरुद्दीन शाह जी मेरे सीनियर हैं. उन्होंने हमें पढ़ाया भी है और एक उम्दा किस्म के कलाकार हैं, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि जब वह किसी भी मुद्दे पर बात करते हैं, तो एक तरह की बातें करते हैं. वह दुनिया या फिर हिंदुस्तान के कई मुद्दों पर मूकदर्शक बने रहते हैं.”
Actor का कहना है कि नसीरुद्दीन नक्सलियों का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा, “उनकी एक तरफा लेफ्टिस्ट वाली सोच है और वे उसी हिसाब से बातें करते हैं. इसी के साथ ही नक्सलियों को छुड़ाने की बात करते हैं और अगर वह इस तरह की बातें करेंगे, तो उनकी भारतीयता पर सवाल तो उठेगा.”
पुनीत इस्सर ने कहा, “मुझे बस यही कहना है कि उनको हर मुद्दे पर अपने विचार रखने, Government के खिलाफ बोलने का अधिकार है. अगर उनको Government पसंद नहीं आती है तो वह चुनाव लड़ें और इस Government को हरा दें, क्योंकि Government तो मनमानी से नहीं बनी है और इसे लोगों ने वोट देकर जिताया है.” Actor परेश रावल का कहना है कि कि हर किसी को अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार है और वे नसीर भाई की निजी राय पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते.
–
एनएस/वीसी


