बेंगलुरु के मशहूर सीटीआर में मसाला डोसा में कॉकरोच मिलने का आरोप, होटल ने मांगी माफी

Bengaluru, 29 अक्टूबर . Bengaluru के प्रतिष्ठित सेंट्रल टिफिन रूम (सीटीआर) मल्लेश्वरम में परोसे गए मसाला डोसा में कॉकरोच मिलने का आरोप लगा है, जिससे खाने की साफ-सफाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. यह मामला तब सामने आया जब एक यूजर ने social media पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि डोसे के अंदर कॉकरोच मिला है.
यूजर ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर स्टाफ ने साफ-सफाई की चिंता को दूर करने के बजाय सिर्फ डोसा बदलने की पेशकश की. वीडियो social media पर वायरल होने के बाद खाने की हाइजीन को लेकर सवाल उठने लगे.
वीडियो के वायरल होने के बाद होटल मैनेजमेंट ने माफी मांगते हुए बयान जारी किया. सीटीआर ने अपने बयान में कहा है कि हाइजीन मानकों को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं.
सेंट्रल टिफिन रूम ने अपने नोट में लिखा, “डियर Bengaluru, हमें हमारे मल्लेश्वरम आउटलेट में हेल्थ और सेफ्टी स्टैंडर्ड को लेकर ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी है और सबसे पहले हम प्रभावित लोगों से दिल से माफी मांगना चाहते हैं.”
होटल ने कहा, “इसके लिए कोई बहाना नहीं है, फूड सेफ्टी और हाइजीन हमारे लिए गैर-समझौतावादी है और हमने तुरंत सख्त कदम उठाते हुए अपनी किचन का निरीक्षण किया है और यह सुनिश्चित किया है कि ऐसा दोबारा कभी न हो.”
सीटीआर ने लिखा, “पीढ़ियों से सीटीआर सिर्फ डोसा खाने की जगह नहीं रहा है, यह आपकी सुबह, आपकी मुलाकातों और आपकी जिंदगी का हिस्सा रहा है. हमारी जिंदगी का भी. जिन सभी ने हमसे संपर्क किया, अपनी निराशा जताई या हमारा साथ दिया, हम आपकी सुन रहे हैं और हम आपके भरोसे को हल्के में नहीं लेते. आपके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद. हम वही करना चाहते हैं जो हम सबसे अच्छा करते हैं और उन लोगों का ख्याल रखना चाहते हैं जिन्होंने सीटीआर को इतने लंबे समय तक अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया है. हमें उच्चतम मानक पर रखने के लिए धन्यवाद.”
गौरतलब है कि सीटीआर ने 2023 में राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं, जब क्रिकेटर विराट कोहली और Actress अनुष्का शर्मा इस प्रतिष्ठित ईटरी में लंच के लिए आए थे. सीटीआर 1952 से Bengaluru में चल रहा है और अपने बेने मसाला डोसा के लिए मशहूर है.
–
वीकेयू/पीएम


