Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

चौथा टी20: ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंदों पर जड़ा शतक, ब्रेसवेल की फिफ्टी, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 260 रन का लक्ष्य

चौथा टी20: ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंदों पर जड़ा शतक, ब्रेसवेल की फिफ्टी, न्यूजीलैंड ने India को दिया 260 रन का लक्ष्य

ऑकलैंड, 30 अक्टूबर . न्यूजीलैंड ने ईडन पार्क में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स के शतक और माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतक की बदौलत India को जीत के लिए 260 रन का लक्ष्य दिया है.

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टिम सिफर्ट मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए. फिन एलन 17 गेंदों पर 31 और डेरिल मिचेल 9 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए. बेवन जैकब्स भी 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए.

10.4 ओवर में 112 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड को ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए मात्र 40 गेंदों पर 115 रन की साझेदारी की. माइकल ब्रेसवेल ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 25 गेंदों पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 65 रन की पारी खेली.

ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन शतक लगाया. दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने मात्र 46 गेंदों पर शतक लगाया. फिलिप्स 49 गेंदों पर 10 छक्कों और 6 चौके की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए फिलिप्स 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर सातवें विकेट के रूप में आउट हुए.

न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए. भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवर में वापसी की, अन्यथा स्कोर 280 के करीब जाता दिख रहा था.

टी20 सीरीज गेंदबाजों के लिए बुरा स्वप्न साबित हुई है. इस मैच में भी कुछ बदलाव नजर नहीं आया. सभी भारतीय गेंदबाज महंगे साबित हुए.

मयंक यादव ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए. मयंक ने टिम सिफर्ट, डेरिल मिचेल और बेवन जैकब्स को आउट किया. अर्शदीप ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1, प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 49 रन देकर 1, नीतीश रेड्डी ने 4 ओवर में 64 रन देकर 1, अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिए. नमन धीर ने 1 ओवर में 16 रन लुटाए. उन्हें विकेट नहीं मिला.

–

पीएके

Share