Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: मंत्री असीम अरुण

सपा Government में ध्वस्त थी कानून व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: मंत्री असीम अरुण

Lucknow, 31 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री असीम अरुण ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करने से पहले अपने शासनकाल के लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए. वहीं, भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि सपा का पूरा इतिहास ही राम मंदिर के विरोध का रहा है. आज जब अखिलेश यादव सनातन की बात करते हैं तो यूपी की जनता उनकी मंशा को अच्छे से समझती है.

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश और प्रदेश की कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि आज सपा कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है, लेकिन वो अपना दौर भूल गई जब प्रदेश में माफिया का राज था. अपराधियों के आगे Government बेबस दिखती थी, लेकिन अब Chief Minister योगी के नेतृत्व में यूपी में कानून का राज है. जनता का योगी Government पर लगातार विश्वास बढ़ रहा है.

अखिलेश यादव के चुनाव आयोग पर आरोपों को बेतुका और आधारहीन बताते हुए असीम अरुण ने कहा कि देश में करीब 22 साल बाद एसआईआर हो रहा है. इससे बोगस वोटिंग रुकेगी.

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव को 2012 से 2017 के सपा शासनकाल की कानून-व्यवस्था पर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदेश में करीब एक हजार दंगे हुए, माफिया का खुला प्रभाव था और कानून-व्यवस्था बद से बदतर थी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव आयोग पर इसलिए सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि अब वोटर लिस्ट से घुसपैठियों का नाम कट रहा है.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा और अखिलेश यादव को हराने के लिए तैयार बैठी है.

–

विकेटी/डीकेपी

Share