Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

अक्टूबर में चीन का विनिर्माण पीएमआई 49.3 प्रतिशत रहा

अक्टूबर में चीन का विनिर्माण पीएमआई 49.3 प्रतिशत रहा

बीजिंग, 31 अक्टूबर . चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के सेवा उद्योग सर्वेक्षण केंद्र और चीन फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड पर्चेजिंग द्वारा 31 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर में, राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी से पहले कुछ मांग की समय से पहले रिलीज़ और जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय वातावरण जैसे कारकों से प्रभावित होकर, चीन का विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई 49.3 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने से 0.8 प्रतिशत अंक कम है, जो विनिर्माण क्षेत्र में समृद्धि के स्तर में गिरावट का संकेत देता है.

आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर में विनिर्माण उत्पादन सूचकांक और नए ऑर्डर सूचकांक क्रमशः 49.8 प्रतिशत और 49.4 प्रतिशत थे, जो पिछले महीने से 1.9 और 1.1 प्रतिशत अंक कम हैं.

इस के साथ नए विकास कारकों ने अपेक्षाकृत तीव्र वृद्धि को बनाए रखा. अक्टूबर में उच्च-तकनीकी विनिर्माण और उपकरण विनिर्माण के लिए पीएमआई क्रमशः 51.3 प्रतिशत और 50.6 प्रतिशत थे, जो महत्वपूर्ण बिंदु से ऊपर बने रहे.

मूल्य सूचकांकों के संबंध में राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के सेवा उद्योग सर्वेक्षण केंद्र के मुख्य सांख्यिकीविद् हुआ लिहुई ने बताया कि अक्टूबर में, विनिर्माण उद्योग के लिए मुख्य कच्चे माल की खरीद मूल्य सूचकांक और एक्स-फैक्ट्री मूल्य सूचकांक क्रमशः 56.8 प्रतिशत और 51.7 प्रतिशत थे.

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share