Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

दिल्ली : हरि नगर से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली : हरि नगर से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

New Delhi, 31 अक्टूबर . दिल्ली ट्रैफिक Police ने 1 नवंबर को हरि नगर डीटीसी डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक प्रस्तावित पदयात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रह सकता है.

ट्रैफिक Police के अनुसार, पदयात्रा के दौरान लाजवंती चौक से तिलक नगर तक जेल रोड अस्थायी रूप से बंद किए जा सकते हैं. यातायात की स्थिति के अनुसार विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन और विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी.

पदयात्रा के कारण जेल रोड (लाजवंती चौक से तिलक नगर तक दोनों दिशाओं में), लाजवंती चौक फ्लाईओवर क्षेत्र, लाल साई मार्ग (दिल्ली हाट से हरि नगर रोड तक), हरि नगर से घंटाघर और डीटीसी डिपो हरि नगर तक की सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो सकता है. ट्रैफिक Police ने बताया कि स्थिति के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा.

हरि नगर और जेल रोड से नजफगढ़ रोड-तिलक नगर की ओर जाने वाले वाहन लाजवंती चौक, सागरपुर टी-प्वाइंट और पंखा रोड होते हुए सेवा मार्ग का उपयोग कर सकते हैं. हरि नगर और जेल रोड से नजफगढ़ रोड-राजौरी गार्डन की ओर जाने वाले वाहन मायापुरी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं.

दिल्ली ट्रैफिक Police ने नागरिकों से अपील की है कि वे जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन और विशेष रूप से मेट्रो सेवा का उपयोग करें. प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें. आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग खाली रखें. मौके पर तैनात ट्रैफिक Policeकर्मियों के निर्देशों का पालन करें. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत Police को दें.

ट्रैफिक Police ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि पदयात्रा के दौरान होने वाली संभावित देरी से बचा जा सके.

–

एएमटी/वीसी

Share