‘आपके साथ एक फिल्म काफी नहीं थी’, ऋतिक रोशन ने संजय गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

Mumbai , 31 अक्टूबर . Actor ऋतिक रोशन ने Saturday को एक पुरानी पोस्ट के जरिए ‘काबिल’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया.
ऋतिक रोशन ने बताया कि निर्देशक के साथ सिर्फ एक फिल्म करना काफी नहीं था.
उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “संजय, मैं आपको बहुत याद करूंगा. आपके साथ एक फिल्म करना काफी नहीं था, मैं आपके साथ बिताए समय को हमेशा बहुत प्यार से याद रखूंगा. आपकी हंसी, आपका जुनून, आपके अंदर का वो बच्चा जो किसी अच्छे विचार के आते ही खिल उठता था. हमें अभी और भी बहुत कुछ साथ मिलकर करना था, यह बहुत जल्दी हो गया (टूटे हुए दिल का इमोजी).”
ऋतिक ने ‘काबिल’ की शूटिंग के दौरान मिले शानदार अनुभव के लिए भी निर्देशक का शुक्रिया अदा किया.
उन्होंने आगे लिखा, “मेरे दोस्त, मैं आपको बहुत कृतज्ञता के साथ याद रखूंगा. काश मैंने आपको और जोर से गले लगाया होता और ‘काबिल’ के जरिए मुझे मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन अनुभव देने के लिए आपका शुक्रिया अदा किया होता. कोई कभी पूरी तरह नहीं जान पाएगा कि आपने उस फिल्म को अपना कितना कुछ दिया. मेरा दिल टूट गया है, यह बहुत जल्दी हो गया. परिवार को हिम्मत मिले. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, मेरे दोस्त.”
खबरों के अनुसार, Friday रात संजय गुप्ता गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. इस घटना के समय उनके परिवार के सदस्य सो रहे थे, इसलिए Saturday सुबह उन्हें इस हालत में पाया गया.
‘काबिल’ की बात करें तो इस फिल्म में यामी गौतम मुख्य Actress थीं, जबकि रोनित रॉय और रोहित रॉय ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं.
राकेश रोशन के बैनर ‘फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस’ के तले बनी इस फिल्म का संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था.
‘काबिल’ कहानी है रोहन भटनागर (ऋतिक रोशन) की, जो देख नहीं सकते. उन्हें सुप्रिया (यामी गौतम) से प्यार हो जाता है और वे शादी कर लेते हैं; सुप्रिया भी देख नहीं सकतीं. लेकिन, उनकी जिंदगी तब बिखर जाती है जब सुप्रिया एक भयानक अपराध का शिकार हो जाती है, जिसके बाद रोहन उनकी मौत का बदला लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं.
–
डीकेपी/


