Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Mumbai , 31 अक्टूबर . Bollywood Actor, डांसर और अपने आकर्षक लुक के लिए पहचाने जाने वाले ईशान खट्टर इस Sunday अपना 31वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. इस खास मौके पर आइए हम आपको उनकी शिक्षा से लेकर उनके एक्टिंग सफर के बारे में बताते हैं.

ईशान खट्टर का जन्म 1 नवंबर 1995 को Mumbai के एक समृद्ध और लोकप्रिय Actor राजेश खट्टर के घर में हुआ था. उनकी मां का नाम नीलिमा अजीम हैं, जो कि एक Actress हैं. ईशान Bollywood Actor शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं.

Actor के शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो उन्होंने अपनी स्कूलिंग Mumbai के ‘जमनाबाई नरसी स्कूल’ और ‘बिलाबॉन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल’ से पूरी की. इसके बाद उन्होंने Mumbai के ही ‘आरआईएमएस इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज’ से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. इसके अतिरिक्त ईशान एक ट्रेंड डांसर भी हैं.

ईशान ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार वर्ष 2025 में आई फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ से की. इसके बाद उन्होंने मुख्य Actor के तौर में अपना एक्टिंग सफर 2017 में फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से किया, जिसके बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें ‘फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू’ से सम्मानित किया गया.

इसके बाद Actor ने कई फिल्मों में काम किया है. ईशान खट्टर की फिल्मों की बात करें, तो उनमें ‘उड़ता पंजाब’, ‘धड़क’, ‘खाली पीली’, ‘फोन भूत’, ‘पिप्पा’, ‘फुरसत’ और ‘होमबाउंड’ शामिल हैं. Actor ने फिल्मों के अलावा कई वेबसीरीज और शोज भी काम किए हैं, जिनमें ‘ए सूटेबल बॉय’, ‘द परफेक्ट’ और ‘द रॉयल्स’ शामिल हैं.

ईशान के एक्टिंग करियर में वर्ष 2018 में Actress जान्हवी कपूर के साथ आई फिल्म ‘धड़क’ उनकी पहली बड़ी कमर्शियल हिट रोमांटिक ड्रामा फिल्म रही. वहीं, उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ को कान्स फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहना मिली.

–

डीके/वीसी

Share