Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी सरकार की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी Government की जिम्मेदारी, Maharashtra की कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना पर भाजपा का सुझाव

Mumbai , 1 नवंबर . Maharashtra में रायगढ़ जिले के कर्जत में प्रस्तावित टॉरेंट पंप स्टोरेज परियोजना को लेकर जारी बहस के बीच भाजपा ने महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण और जंगलों का संरक्षण भी आवश्यक है. पार्टी नेताओं का मानना है कि परियोजना के तहत पेड़ों की कटाई से स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में चिंता स्वाभाविक है, लेकिन इसका समाधान आधुनिक तकनीक के माध्यम से तलाशा जाना चाहिए.

भाजपा नेताओं ने कहा कि कर्जत में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं और राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसी परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं, हालांकि इसके साथ ही क्षेत्र के जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना भी Government की जिम्मेदारी है.

पार्टी ने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि पेड़ों को बचाने के लिए आधुनिक वृक्ष प्रत्यारोपण (ट्री ट्रांसप्लांटेशन) तकनीकों का उपयोग किया जाए. भाजपा का कहना है कि चीन, अमेरिका और जापान जैसे देशों में बड़े पैमाने पर वृक्ष प्रत्यारोपण की सफल तकनीकें अपनाई गई हैं और Maharashtra को भी इसी दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए.

भाजपा नेताओं के अनुसार, विशेषज्ञों की सहायता से यह अध्ययन किया जाना चाहिए कि परियोजना क्षेत्र में अधिकतम संख्या में पेड़ों को स्थानांतरित कर सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है. उनका मानना है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण को एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक के रूप में देखा जाना चाहिए.

Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कर्जत पंप स्टोरेज परियोजना का बचाव करते हुए इसे Maharashtra की ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है. Chief Minister के अनुसार 3,000 मेगावाट क्षमता की यह परियोजना राज्य को स्वच्छ ऊर्जा भंडारण की सुविधा देगी और कोयला आधारित बिजली उत्पादन पर निर्भरता कम करेगी.

इससे पहले Maharashtra के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कर्जत में प्रस्तावित पंप स्टोरेज हाइड्रो परियोजना के खिलाफ विपक्ष के विरोध का जवाब देते हुए इस परियोजना का दृढ़ता से बचाव किया था और इसे पर्यावरण के अनुकूल तथा Maharashtra के बिजली ग्रिड की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया था. उन्होंने कहा कि हालांकि सौर और पवन ऊर्जा स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न करती हैं, लेकिन वे 24/7 संचालित नहीं हो सकतीं. पंप स्टोरेज नवीकरणीय स्रोतों को संतुलित करने और चौबीसों घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का एक प्रदूषण रहित समाधान प्रदान करता है.

दरअसल इस परियोजना ने क्षेत्र में आवश्यक व्यापक वृक्ष कटाई के कारण यह चर्चाओं में आ गया है. इसको लेकर Political तनाव और पर्यावरणविदों के बीच चिंता देखने को मिल रही है.

–

एएमटी/वीसी

Share