Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप के साथ कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार के भविष्य पर हुई अच्छी बात: कार्नी

ट्रंप के साथ कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार के भविष्य पर हुई अच्छी बात: कार्नी

नई द‍िल्‍ली, 1 नवंबर . अमेर‍िका और कनाडा के बीच हालात कुछ बेहतर होते द‍िखाई दे रहे हैं. कनाडाई Prime Minister मार्क कार्नी ने Sunday को बताया क‍ि राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार के भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत हुई.

कार्नी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर ल‍िखा, ”मेरी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार के भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत हुई. यह हमारी हाल की सकारात्मक चर्चाओं को आगे बढ़ाता है, जिनमें दोनों देशों के लिए फायदेमंद व्यापार समझौते की व्यापक रूपरेखा पर बात हुई थी. ऐसा समझौता हमारे कामगारों के लिए नए रोजगार पैदा करेगा, परिवारों के लिए जीवनयापन को अधिक किफायती बनाएगा और कनाडा की भाषाओं, संस्कृति तथा संप्रभुता का पूरा सम्मान करेगा.”

उन्‍होंने पोस्‍ट में लिखा, ”आने वाले हफ्तों में हमारी टीमें इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करेंगी.”

इससे पहले कनाडाई Prime Minister मार्क कार्नी ने Friday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि कनाडा और यूरोपीय संघ पूर्ण सदस्यता से इतर सबसे गहरी साझेदारी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इसके तहत कनाडा यूरोपीय संघ का पहला एसोसिएट सदस्य बन सकता है.

उन्‍होंने कहा कि कनाडा और यूरोपीय संघ (ईयू) ने अपने संबंधों को नया आयाम देते हुए नई दिशा में बड़ा कदम उठाया है. दोनों पक्ष कनाडा को यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’ बनाने की दिशा में काम करेंगे.

यह व्यवस्था पूर्ण सदस्यता से एक कदम पीछे होगी, लेकिन इसके तहत कनाडा को यूरोपीय संघ के साथ व्यापक आर्थिक, व्यापारिक, तकनीकी और रक्षा सहयोग का अवसर मिलेगा.

–

एवाई/वीसी

Share