Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: देवरिया की सातों सीटों पर 2022 में भाजपा ने किया था क्लीन स्वीप

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: देवरिया की सातों सीटों पर 2022 में भाजपा ने किया था क्लीन स्वीप

देवरिया, 2 नवंबर . साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में देवरिया जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. जिले की रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर और बरहज सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.

सबसे चर्चित सीटों में देवरिया सदर शामिल रही, जहां भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी ने Samajwadi Party के उम्मीदवार को 40,655 वोटों के अंतर से हराया. यह चुनाव पत्रकारिता से राजनीति में आए शलभमणि त्रिपाठी की बड़ी जीत माना गया.

जिले की वीआईपी सीट पथरदेवा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश Government में मंत्री रहे सूर्य प्रताप शाही ने जीत हासिल की. उन्हें 93,858 वोट मिले, जबकि सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी को 65,177 वोट मिले. शाही ने 28,681 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.

रुद्रपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के जयप्रकाश निषाद ने 78,187 वोट हासिल किए. सपा के रामभुआल निषाद दूसरे स्थान पर रहे. जयप्रकाश निषाद ने 41,936 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. इस सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे.

रामपुर कारखाना सीट पर भाजपा के सुरेंद्र चौरसिया ने 14,670 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. यह जिले की सबसे करीबी लड़ाइयों में से एक मानी गई. भाटपार रानी सीट पर भाजपा की सभाकुंवर कुशवाहा ने जीत दर्ज की. उन्होंने सपा के मजबूत उम्मीदवार को 18,082 वोटों से पराजित किया.

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सलेमपुर सीट पर भाजपा की विजय लक्ष्मी गौतम विजयी रहीं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 16,608 वोटों के अंतर से हराया.

वहीं बरहज सीट पर भाजपा के दीपक कुमार मिश्रा ने 16,861 वोटों से जीत हासिल की. बरहज पर लंबे समय से सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलता रहा है.

देवरिया जिले की राजनीति में ब्राह्मण, राजभर, निषाद, यादव, कुशवाहा, दलित और मुस्लिम मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. रुद्रपुर में निषाद समुदाय का प्रभाव माना जाता है, जबकि पथरदेवा और देवरिया सदर में ब्राह्मण मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं. भाटपार रानी में कुशवाहा और ओबीसी वोट बैंक प्रभावी माना जाता है, जबकि सलेमपुर में दलित मतदाताओं का प्रभाव अधिक माना जाता है.

2022 विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा ने अपना वर्चस्व साबित किया, जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिल सकी.

कुल मिलाकर 2022 का चुनाव देवरिया में भाजपा के लिए पूरी तरह एकतरफा रहा. पथरदेवा में सूर्य प्रताप शाही की जीत, देवरिया सदर में शलभ मणि त्रिपाठी की बड़ी विजय और रुद्रपुर में जयप्रकाश निषाद का मजबूत प्रदर्शन चुनाव की प्रमुख खासियतों में शामिल रहा.

–

एएमटी/वीसी

Share