गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग के आदेश जारी किए

New Delhi, 3 नवंबर . केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए हैं.
इस संबंध में गृह मंत्रालय की तरफ से 3 नवंबर को आदेश जारी किया गया है. यह आदेश निदेशक (एस) अनीश मुरलीधरन द्वारा जारी किया गया है. गृह मंत्रालय के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से यह पोस्टिंग अगले आदेश तक के लिए की गई है.
आदेश के मुताबिक, शिव दर्शन सिंह जामवाल, आईपीएस (एजीएमयूटी:1995) जो अभी तक अरुणाचल प्रदेश के Police महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर तैनात थे, उन्हें अब दिल्ली स्थानांतरित किया गया है. शिव दर्शन सिंह जामवाल 1995 बैच के अनुभवी अधिकारी हैं और उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. अब दिल्ली में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर अटकलें तेज हैं.
वहीं, उनके स्थान पर राजेश कुमार, आईपीएस (एजीएमयूटी:1995) को अरुणाचल प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है. राजेश कुमार भी 1995 बैच के ही अधिकारी हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. अब उन्हें सीमावर्ती और संवेदनशील राज्य अरुणाचल प्रदेश की Police की कमान सौंपी गई है.
बता दें कि एजीएमयूटी कैडर में अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं. इस कैडर के अधिकारियों का तबादला अक्सर केंद्र और राज्यों के बीच होता रहता है. गृह मंत्रालय ने इस आदेश की प्रति जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, मिजोरम, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, लद्दाख, गोवा, दादरा नगर हवेली और दमन दीव तथा लक्षद्वीप के मुख्य सचिवों को भी भेजी है.
इस फेरबदल को प्रशासनिक संतुलन और सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है. अरुणाचल प्रदेश जैसे संवेदनशील राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति से Policeिंग और बेहतर होने की उम्मीद है.
– ए
एससीएच/डीकेपी


