Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,राजनीति,राष्ट्रीय

चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह

चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह

चंडीगढ़, 1 नवंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Sunday को चंडीगढ़ Police के 60वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. Police लाइन में आयोजित हीरक जयंती समारोह में गृह मंत्री ने Police परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली. इसके साथ ही चंडीगढ़ Police को President की ओर से स्वीकृत प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ भी प्रदान किया.

अमित शाह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “चंडीगढ़ Police को President निशान से अलंकृत किया जाना छह दशकों की सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का सम्मान है. इस अवसर पर चंडीगढ़ Police के सभी वीर शहीदों को नमन करता हूं. कर्तव्यपालन के लिए अपने प्राणों का बलिदान देना पूरे Police बल के लिए गर्व की बात है. 1966 से आज तक चंडीगढ़ Police ने अथक प्रयासों से देश के Police बलों के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखने का काम किया है. इसके लिए चंडीगढ़ Police के सभी जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं.”

गृह मंत्री ने कहा, “घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई और प्रभावी रिस्पॉन्स टाइम के मामले में चंडीगढ़ Police आज देश में दूसरे स्थान पर है. आज 141 नए वाहनों के चंडीगढ़ Police के बेड़े में शामिल होने से उसकी कार्यक्षमता और आपातकालीन सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन आधुनिक संसाधनों के बल पर चंडीगढ़ Police रिस्पॉन्स टाइम के मामले में देश में प्रथम स्थान हासिल करेगी.”

उन्होंने कहा, “शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में बसा चंडीगढ़ देश के सबसे सुनियोजित शहरों में गिना जाता है. लेकिन जब आतंकवाद का दौर आया, तो चंडीगढ़ भी उससे अछूता नहीं रहा. उस कठिन समय में चंडीगढ़ Police ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम की पराकाष्ठा का परिचय दिया. अपने शौर्य, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा से चंडीगढ़ Police ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने का काम किया. Police का दायित्व नागरिकों को सुगम और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराना है. चंडीगढ़ Police ने विभिन्न ऐप्स और आधुनिक तकनीकी मॉडलों के माध्यम से ऐसी व्यवस्था को धरातल पर उतारा है, जिससे नागरिकों को Police सेवाओं के लिए थाने जाने की आवश्यकता ही न पड़े. इस सराहनीय पहल के लिए चंडीगढ़ Police को विशेष बधाई देता हूं.”

चंडीगढ़ देश में प्रति व्यक्ति सर्वाधिक वाहनों वाले शहरों में शामिल है, फिर भी यहां यातायात व्यवस्था सुचारू रहती है. मैं यहां गृहमंत्री बनने से पहले और बाद में भी आया, लेकिन कभी ट्रैफिक जाम नहीं देखा. यहां क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का रिस्पॉन्स टाइम मात्र 10 मिनट और Police का घटनास्थल पर पहुंचने का समय महज 4 मिनट है. यह अन्य प्रदेशों के Police बलों के लिए प्रेरणादायक है. चंडीगढ़ ने मात्र 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की है. यदि देशभर में न्याय संहिताओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो, तो नागरिकों को न्याय के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने नई न्याय संहिताओं की शुरुआत भी चंडीगढ़ से की थी और अंग्रेजों के बनाए तीन कानूनों को तिलांजलि देकर कानून आगे बढ़ा. मुझे विश्वास है कि सबसे पहले चंडीगढ़ नशा मुक्त होगा.” शाह ने कहा, “रिस्पॉन्स टाइम के मामले में चंडीगढ़ दुनिया में दूसरे और देश में दूसरे स्थान पर है. मुझे पूरा भरोसा है कि 141 नए वाहन मिलने के बाद, अगले साल यह देश भर के Police बलों में पहले स्थान पर आ जाएगा.”

–

ओपी/एएस

Share