Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

पोलैंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

पोलैंड पहुंचे Union Minister जितिन प्रसाद, India के साथ रणनीतिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

नई द‍िल्‍ली, 2 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और उनका प्रतिनिधिमंडल Monday को पोलैंड के वारसॉ पहुंचा. वारसॉ में स्थित भारतीय दूतावास ने उनका स्‍वागत किया. यह दौरा India और पोलैंड के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

पोलैंड के वारसॉ में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर ल‍िखा,”केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और उनके प्रतिनिधिमंडल का वारसॉ पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया. यह यात्रा Prime Minister डोनाल्ड टस्क और Prime Minister Narendra Modi के New Delhi में हाल ही में हुई मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद हो रही है. माना जा रहा है कि यह दौरा दोनों नेताओं की बैठक में हुए समझौतों और फैसलों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.”

दूतावास ने पोस्‍ट में आगे लि‍खा, ”इस यात्रा से India और पोलैंड के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच सहयोग को नई गति देने और आपसी साझेदारी को और गहरा बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है.”

पोलैंड के Prime Minister डोनाल्ड टस्क ने अक्‍टूबर में India का दौरा किया था. इस दौरान Prime Minister Narendra Modi के साथ डोनाल्ड टस्क ने 2030 तक India और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया.

Prime Minister Narendra Modi ने पोलैंड की कंपनियों को India में निवेश और कारोबार विस्तार के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि India का विशाल बाजार, कुशल कार्यबल, तेजी से बढ़ता विनिर्माण क्षेत्र और नवाचार-आधारित इकोसिस्टम विदेशी कंपनियों के लिए बड़े अवसर प्रदान करता है.

वहीं डोनाल्ड टस्क ने पोलैंड में भारतीय निवेश की सराहना करते हुए कहा कि पोलैंड, मध्य और पूर्वी यूरोप के साथ-साथ व्यापक यूरोपीय बाजार में विस्तार करने की इच्छुक भारतीय कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बन सकता है.

दोनों नेताओं ने कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई. इसके लिए द्विपक्षीय कार्य समूह की गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा, जिससे कृषि व्यापार और तकनीकी सहयोग को नई गति मिल सके.

–

एवाई/वीसी

Share