हिमाचल: एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट पुष्पा राणा को मिला एक करोड़ का कैश अवार्ड, नौकरी की उठाई मांग

शिमला, 31 अक्टूबर . एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश और Himachal Pradesh का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा को प्रदेश Government की तरफ से एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई है. पुष्पा राणा ने सम्मान राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपए करने के लिए Chief Minister सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया. इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप की लंबित पुरस्कार राशि जल्द जारी करने और नौकरी देने की मांग भी उठाई.
पुष्पा राणा ने कहा कि Government की ओर से घोषित एक करोड़ रुपए का कैश अवार्ड मिलने पर वह Chief Minister और प्रदेश Government की आभारी हैं. उन्होंने कहा कि पहले घोषित 33 लाख रुपए की राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपए किया गया है. Government से मिल रहे सम्मान और प्यार के लिए उन्होंने पूरी टीम की ओर से धन्यवाद किया.
पुष्पा राणा ने कहा कि वर्ल्ड कप की लंबित पुरस्कार राशि भी जल्द जारी की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों ने 14 से 15 साल तक मेहनत की है. हिमाचल और देश का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए आर्थिक सहायता भी जरूरी है.
उन्होंने नौकरी की मांग पर कहा कि नौकरी आज खिलाड़ियों की सबसे बड़ी जरूरत है. Chief Minister से इस विषय पर कई बार मुलाकात हुई है और सकारात्मक आश्वासन मिला है. पुष्पा राणा ने उम्मीद जताई कि जिस तरह Government ने कैश अवार्ड की मांग को स्वीकार किया, उसी तरह नौकरी की मांग पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.
भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार (हांगझोऊ 2023 के बाद) इस खिताब को अपने नाम किया. इससे पहले India ने फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था. यह भारतीय महिला टीम का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब था. इससे पहले, साल 2012 में Patna में आयोजित पहले संस्करण में भी India ने खिताब अपने नाम किया था.
–
आरएसजी/डीकेपी


