Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

हरसिमरत कौर बादल ने लोकसभा स्पीकर से की मानसा एसएसपी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन कार्रवाई की मांग

हरसिमरत कौर बादल ने Lok Sabha स्पीकर से की मानसा एसएसपी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन कार्रवाई की मांग

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर . शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला से मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसपी ने एक सांसद के रूप में उनके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डाली और नशे के कारण जान गंवाने वाले एक युवक के मामले में उनकी गंभीर चिंताओं को नजरअंदाज किया.

हरसिमरत कौर बादल ने Lok Sabha के नियम 223 के तहत औपचारिक नोटिस देकर इस मामले में विशेषाधिकार हनन का प्रश्न उठाने की अनुमति मांगी है. उन्होंने पंजाब Government से पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब करने और संबंधित सभी रिकॉर्ड प्रस्तुत करने की मांग भी की है.

यह मामला मानसा जिले के एक सीमांत किसान दलजीत सिंह की मौत से जुड़ा है, जिसकी मृत्यु नशे के सेवन के बाद हो गई थी. हरसिमरत कौर बादल के अनुसार, परिवार की इच्छा के विरुद्ध Police ने बल प्रयोग कर दलजीत सिंह का शव अपने कब्जे में ले लिया.

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार शव को मानसा में उस धरना स्थल पर ले जाना चाहता था, जहां नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा का परिवार प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन Police ने इसकी अनुमति नहीं दी. बादल का दावा है कि Police ने न केवल शव को जबरन परिवार से छीन लिया बल्कि पिता जरनैल सिंह को भी साथ ले गई.

सांसद ने Lok Sabha अध्यक्ष को एसएसपी वैभव चौधरी के साथ 29 अक्टूबर को हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है. उनका कहना है कि यह रिकॉर्डिंग अधिकारी की लापरवाही और मामले की निष्पक्ष जांच में बाधा डालने के प्रयासों का प्रमाण है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान एसएसपी ने बार-बार उनकी बात काटी, उनके बयानों को गलत कहानी बताया और उनकी चिंताओं को अनुचित करार दिया. हरसिमरत कौर बादल के अनुसार, एसएसपी ने दावा किया कि Police ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शव को अपने कब्जे में लिया था. अधिकारी ने यह भी कहा कि शव एम्स बठिंडा में रखा गया है और परिवार को उसे स्वयं ले जाना चाहिए.

सांसद ने आरोप लगाया कि एसएसपी ने मृतक के पिता जरनैल सिंह को Police द्वारा हिरासत में लिए जाने संबंधी उपलब्ध फोटोग्राफिक सबूतों की जानकारी होने से भी इनकार किया तथा मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी.

हरसिमरत कौर बादल ने Lok Sabha अध्यक्ष से मामले से जुड़े सभी दस्तावेज तलब करने की मांग की है. इनमें संबंधित First Information Report , जांच रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जरनैल सिंह को हिरासत में लिए जाने से संबंधित रिकॉर्ड शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि ड्रग्स की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन का ध्यान दूसरे मुद्दों पर केंद्रित दिखाई दिया, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में बाधा उत्पन्न हुई है.

सांसद ने Lok Sabha अध्यक्ष से मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी वैभव चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है.

–

एएमटी/वीसी

Share