राष्ट्रीय एकता दिवस: असम के सादिया में डॉ. भूपेन हजारिका सेतु पर अधिकारियों ने लिया राष्ट्र एकता का संकल्प

सादिया, 31 अक्टूबर . देशभर में Saturday को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर India के प्रथम उप Prime Minister और ‘लौह पुरुष’ के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती सम्मान के साथ मनाई गई. Gujarat के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर Prime Minister Narendra Modi ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की, वहीं असम के सादिया में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
सादिया सह-जिला प्रशासन ने प्रतिष्ठित डॉ. भूपेन हजारिका सेतु पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया. इस अवसर पर सिंधु एन. राघवन, आईएएस, सह-जिला आयुक्त, सादिया ने प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई.
शपथ के माध्यम से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्रीय सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में सरदार पटेल के उन आदर्शों को याद किया गया, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण के माध्यम से आधुनिक India की नींव को मजबूती प्रदान की. वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और सशक्त बनाने पर जोर दिया.
इस बीच Gujarat के नर्मदा जिले के एकता नगर में Prime Minister Narendra Modi ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के तहत Prime Minister ने 426.71 करोड़ रुपए की लागत वाली 31 पर्यटन एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. इन परियोजनाओं का उद्देश्य स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है.
इनमें आईआरसीटीसी होटल, एकता क्रूज, रेन फॉरेस्ट परियोजना, इको ट्रेल, जल व सीवेज उपचार संयंत्र, सड़क उन्नयन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य पर्यटन सुविधाएं शामिल हैं.
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद सैकड़ों रियासतों का India में विलय कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया था. उनके इसी ऐतिहासिक योगदान की स्मृति में हर वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है.
–
एएमटी/डीकेपी


