Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

भाजपा का लक्ष्य 2027 में कमल खिलाना और विकसित गोवा के संकल्प को साकार करना है: नितिन नवीन

भाजपा का लक्ष्य 2027 में कमल खिलाना और विकसित गोवा के संकल्प को साकार करना है: नितिन नवीन

New Delhi, 27 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Tuesday को गोवा के चिंबल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया और कहा कि संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने ही आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया था. कांग्रेस की राजनीति में परिवारवाद और तुष्टीकरण हावी है, जबकि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में भाजपा Government सेवा, समर्पण, विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है.

नितिन नवीन ने कहा कि Chief Minister प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भाजपा Government वर्ष 2037 तक विकसित गोवा का लक्ष्य पूरा करेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में गोवा के Chief Minister प्रमोद सावंत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दामोदर नाइक, भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गोवा प्रभारी भारती पवार, सह-प्रभारी अनिल एंटनी, राज्यसभा सांसद सदानंद तानावड़े सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे.

उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा का कार्यकर्ता उत्साह और ऊर्जा के साथ जमीन पर संघर्ष करता रहेगा, तब तक कोई Prime Minister Narendra Modi को हिला नहीं सकता. आज भारतीय जनता पार्टी, गोवा प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक में मुझे तीन बातों से बड़ी खुशी हो रही है. पहली, गोवा के इस कार्यालय का नाम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है. इसके निर्माण में सहयोग करने वाले सभी लोगों और मजदूरों का मैं अभिनंदन करता हूं. दूसरी, सभागार का नाम श्रद्धेय मनोहर पर्रिकर जी के नाम पर रखा गया है, जिसके लिए गोवा प्रदेश की पूरी टीम बधाई की पात्र है.

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के चेहरों पर दिख रहा विश्वास मुझे आश्वस्त कर रहा है कि गोवा में 2027 में हर बूथ पर कमल खिलेगा. गोवा की टीम ने तय कर लिया है कि इस बार केवल Government ही नहीं बनानी है, बल्कि Chief Minister प्रमोद सावंत के नेतृत्व में राज्य में जो विकास की गति बनी है, उसे आगे बढ़ाते हुए 2037 तक ‘विकसित गोवा’ बनाने के संकल्प को भी पूरा करना है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं सबसे पहले भगवान श्री मंगेश, मां शांतादुर्गा जी और मां देवी महालसा जी की इस पावन गोमंतक भूमि को प्रणाम करता हूं. साथ ही, उन अनगिनत देशभक्तों को नमन करता हूं, जिनके संघर्ष के कारण 19 दिसंबर 1961 को गोवा फिर से मां भारती की गोद में लौटा. आज हम जगन्नाथराव जोशी जी के अदम्य साहस को भी याद करते हैं, जिन्होंने कहा था, “गोवा मेरी मातृभूमि का हिस्सा है, मुझे अपनी मातृभूमि के किसी भी हिस्से में जाने का अधिकार है.”

उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के बाद भी गोवा को लंबे समय तक विकास के लिए संघर्ष करना पड़ा. Prime Minister Narendra Modi आत्मनिर्भर India का जो सपना देख रहे हैं, उसी को गोवा में ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ के रूप में साकार किया जा रहा है. आज गोवा का बजट करीब 32 हजार करोड़ रुपए हो गया है.

कांग्रेस पर हमला करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अपने राज्यों में जनता से किये गए वादों को भी पूरा नहीं कर रही है. पड़ोसी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस की Government के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन वहां किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं. इसी तरह, Himachal Pradesh में कांग्रेस Government के घोषणा-पत्र में किए गए वादों के बारे में भी सवाल पूछे जाने चाहिए. इसके विपरीत, Madhya Pradesh, छत्तीसगढ़, बिहार, Rajasthan और गोवा में भाजपा की Governmentें अपने संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाती हैं. यही भाजपा के कार्यकर्ताओं के काम करने की शैली है. आज गोवा को पुलों का राज्य कहा जा रहा है. एक समय था, जब उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा को अलग-अलग माना जाता था, लेकिन भाजपा Government ने दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरियों को कम करने का काम किया है.

नवीन ने कहा कि भाजपा की खूबसूरती यही है कि नीचे बैठा कोई भी कार्यकर्ता शीर्षस्थ पद तक पहुंच सकता है. पिछली बार मैंने प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम से कहा था कि Lok Sabha चुनाव में पार्टी को 50 प्रतिशत से अधिक मत मिलते हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में कुछ कमी रह जाती है. इस बार हमने तय किया है कि विधानसभा चुनाव में भी 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर Government बनायेंगे. 2013 में Prime Minister मोदी के नेतृत्व में 2014 का चुनाव लड़ने का जयघोष इसी गोवा की पवित्र भूमि से हुआ था. वर्ष 2014 का वह जयघोष वर्ष 2029 में भी सफल हो, इसके लिए 2027 के पड़ाव को मजबूती से पार करना होगा. श्रद्धेय मनोहर पर्रिकर ने अपनी शुचिता और सादगी से राजनीति को एक अलग पहचान दी लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस देश में कुछ लोग राजनीति को अराजकता के रूप में करने के लिए तैयार खड़े हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में जिस सेवा और समर्पण के भाव से कार्य हो रहा है, भाजपा के कार्यकर्ता उन विषयों को लेकर घर-घर तक जाएंगे.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष को कभी विकास के मुद्दों पर सवाल उठाते हुए नहीं देखा जाता. उनकी आवाज देश में अराजकता फैलाने के लिए उठती है. विकास की इतनी बड़ी लकीर खींची गई है कि कांग्रेस के नेता उसके आसपास भी नजर नहीं आते. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान India योजना से स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति आई और किसानों के कल्याण के लिए ‘कृषि एवं किसान कल्याण विभाग’ बनाया गया. Prime Minister आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीबों को आवास मिले हैं. आज 2 लाख से अधिक स्टार्टअप युवाओं को रोजगार मांगने वाले के बजाय रोजगार देने वाला बना रहे हैं. इसके बावजूद विपक्ष युवाओं को बांटने का प्रयास करता है.

अंग्रेज चले गए, लेकिन वे इन्हें ‘बांटो और राजनीति करो’ की सीख दे गए. देश का युवा अराजकता के साथ नहीं, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के मिशन के साथ है. Prime Minister मोदी ‘विमेन डेवलपमेंट’ (महिला विकास) और ‘विमेन-लेड डेवलपमेंट’ (महिला-नेतृत्व वाला विकास) की बात करते हैं. आज महिलाएं पायलट बनने से लेकर सेना की कमान संभालने तक हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. गोवा Government ने भी ‘गृह आधार योजना’ और ‘सुकन्या कौशल विकास योजना’ के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया है. जल्द ही, भाजपा ‘नारी शक्ति अधिनियम’ भी लाएगी.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के युवराज ‘पितृसत्ता को तोड़ो’ का नारा दे रहे थे. राहुल गांधी बताएं कि जब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 11 छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार होता है और कांग्रेस का कोई सांसद या प्रोफेसर उसमें शामिल होता है, तब उनकी बोलती क्यों बंद हो जाती है? जब पूरी पार्टी खुद ही घिरी हुई हो, तो वह कार्रवाई कैसे करेगी? संविधान की दुहाई देने वाले कांग्रेस के लोगों ने ही संविधान को तार-तार किया है. इसी नेहरू परिवार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव हराने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए और देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को ताक पर रख दिया. कांग्रेस के दौर में देश में आपातकाल भी लगाया गया, जिसके दौरान लोकतंत्र को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया और व्यवस्था को अपने कब्जे में लेकर चलाने का काम किया गया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए संविधान का कोई महत्व नहीं है. उनका परिवार जो निर्णय लेता है, वे उसी को देश का संविधान बनाना चाहते हैं. लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा, क्योंकि 140 करोड़ जनता जानती है कि यह परिवार केवल अपने लिए जीता है और अपने परिवार को ही आगे बढ़ाने के लिए काम करता है. इसलिए भाजपा ने तय किया है कि ‘लोकतंत्र बचाओ’ और ‘अराजकता हटाओ’ के अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा. हमारा मानना है कि हम सीधे जनता के बीच जाकर संवाद कर सकते हैं और इनके चेहरों को बेनकाब कर सकते हैं.

नवीन ने कहा कि जब जनता विपक्ष को चुनती है, तो ये कहते हैं कि ‘लोकतंत्र जिंदा है’. लेकिन जब जनता इन्हें नकार देती है, तो ये कहते हैं कि ‘लोकतंत्र खतरे में है’. तमिलनाडु में चुनाव जीतते हैं, तो सब कुछ ठीक है. केरल में एसआईआर के बाद चुनाव जीतते हैं, तो बहुत अच्छा है. लेकिन बंगाल में चुनाव हार जाते हैं, तो कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में आ गया है. जनता इनकी इस दोहरी मानसिकता और दोहरे चरित्र को देख रही है. जनता जानती है कि इस दोहरी मानसिकता वाले लोगों को पूरी तरह जमीन की धूल चटाने का वक्त आ गया है. कांग्रेस लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती रहती है. चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस 13 करोड़ लोगों के नामों का जिक्र करती है, जबकि इनमें से 3 करोड़ से अधिक लोगों का कोई पता ही नहीं मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की व्यवस्था में प्रत्येक बूथ पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) होते हैं. मेरे गृह राज्य बिहार में भी 80 हजार बूथों में से 20 हजार बूथों पर कांग्रेस के बीएलए थे, लेकिन 2 हजार ने भी शिकायत नहीं की. कांग्रेस का मकसद केवल राजनीति करना है और वह भी उन घुसपैठियों के लिए, जिन्हें वह India के नागरिकों के समान अधिकार दिलाना चाहती है. भाजपा का मानना है कि देश के संसाधनों पर पहला हक यहां के नागरिकों और गरीब परिवारों का है. जब भी कांग्रेस हताशा और निराशा में आती है, तो Prime Minister मोदी की मां और पिताजी को अपमानित करने का काम करती है. कांग्रेस का यही संस्कार उसे रसातल की ओर ले जा रहे हैं.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं आज सभी कार्यकर्ताओं से कुछ आग्रह करने आया हूं. गोवा में 1,721 बूथ और करीब 534 शक्ति केंद्र हैं. मेरा आग्रह है कि नवंबर और दिसंबर के अगले दो महीनों में 1,721 जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिनके माध्यम से जनता को बताया जाए कि पार्टी ने देश, राज्य और बूथ स्तर पर क्या-क्या काम किए हैं. मुझे रिपोर्ट मिली है कि 94 प्रतिशत बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं. मेरा आग्रह है कि नवंबर और दिसंबर में इस कार्यक्रम को 100 प्रतिशत बूथों तक पहुंचाया जाए. युवा, महिला, ओबीसी, किसान, एससी और एसटी सहित सभी मोर्चों को अगले तीन-चार महीनों तक लगातार सक्रिय रहना है.

इसके साथ ही, नवमतदाताओं से संपर्क करने के लिए अलग से कार्यक्रम तैयार किया जाए. जब राहुल गांधी गोवा आए थे और उन्हें जनजातीय समाज के सम्मान के प्रतीक के रूप में कुनबी शॉल भेंट की गई थी, तो वे उसे संभाल नहीं पाए. असम में भी उन्होंने गमछे के साथ ऐसा ही किया था. जिसने देश की पहली जनजातीय महिला President का अपमान किया हो, वह सम्मान के प्रतीकों को क्या समझेगा. वर्ष 2047 तक विकसित India का सपना तभी पूरा होगा, जब भारतीय जनता पार्टी मजबूती से खड़ी रहेगी, क्योंकि विपक्ष केवल अपने लिए जीता है. भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 में गोवा में पुनः कमल खिलाने का संकल्प पूरा करेगी. वर्ष 2027 का चुनाव पार्टी को यह दिशा दिखाएगा कि वर्ष 2029 में एक बार फिर लाल किले से माननीय Prime Minister श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में Government बने. जो लोग ‘वन्दे मातरम्’ को पूरा गाने में भी अपमान समझते हैं, जनता उन्हें भी इसका जवाब देगी.

–

डीकेपी/

Share