Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

यूपी में 2027 की तैयारी को धार देंगे गृह मंत्री अमित शाह, 30 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

यूपी में 2027 की तैयारी को धार देंगे गृह मंत्री अमित शाह, 30 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Lucknow, 28 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 30 अक्टूबर को Lucknow में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के जरिए संगठन की रणनीति और चुनावी तैयारियों को धार देगी. डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली इस बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे, जबकि समापन सत्र को Chief Minister योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे.

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी करेंगे. प्रदेश कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी Political चुनौतियों और चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन करेंगे.

बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े, प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा और प्रदीप वर्मा के साथ उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 29 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है.

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के एजेंडे, प्रमुख विषयों और आयोजन से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और विशेष व स्थायी आमंत्रित सदस्यों के अलावा Lok Sabha एवं राज्यसभा सांसद, 2024 के Lok Sabha प्रत्याशी, विधायक, विधान परिषद सदस्य और 2022 के विधानसभा प्रत्याशी भी शामिल होंगे.

इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय अध्यक्षों, क्षेत्रीय महामंत्रियों, महापौरों, जिला पंचायत अध्यक्षों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों सहित संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे.

प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्यों, मीडिया संयोजकों, सह-संयोजकों, प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों, social media विभाग के पदाधिकारियों, मुख्यालय प्रभारियों, जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों और विधानसभा विस्तारकों को भी आमंत्रित किया गया है. भाजपा की इस बैठक को प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की रणनीति को दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

–

विकेटी/एएमटी

Share