एमएलसी चुनाव पर पीएम मोदी के पोस्ट से गरमाई सियासत, कांग्रेस-एआईएमआईएम में बयानबाजी तेज

New Delhi, 28 अक्टूबर . एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने के बाद Prime Minister Narendra Modi के एक्स पोस्ट को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कांग्रेस की हार पर आत्ममंथन करने की सलाह दी. वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने Prime Minister मोदी के बयान पर सवाल उठाए. इस मुद्दे पर तीनों नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव परिणाम और मतदान प्रक्रिया को लेकर टिप्पणियां कीं.
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने Mumbai में कहा कि कांग्रेस को अपनी हार के कारणों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पार्टी अपनी हार का दोष किस पर डालेगी. हार के लिए किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहराना या यह कहना कि किसी अन्य व्यक्ति की वजह से चुनाव में पराजय मिली, पूरी तरह गलत है. किसी भी Political दल के लिए आत्ममंथन करना बहुत जरूरी है.
वारिस पठान ने कहा कि कांग्रेस को यह सोचना चाहिए कि उसे चुनाव में सफलता क्यों नहीं मिली. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दूसरों पर आरोप लगाना आसान होता है, लेकिन अपनी कमियों को समझना और उन्हें स्वीकार करना भी जरूरी है. जब कोई व्यक्ति दूसरे की ओर एक उंगली उठाता है तो चार उंगलियां उसकी ओर भी होती हैं. इस उदाहरण के जरिए उन्होंने कांग्रेस को अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने का संदेश दिया.
पठान ने यह भी कहा कि इन चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी या ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ा. इसके बावजूद चुनाव के नतीजे सभी के सामने हैं. उन्होंने सवाल किया कि जब उनकी पार्टी चुनाव मैदान में नहीं थी, तब कांग्रेस अपनी हार के लिए किसे जिम्मेदार ठहराएगी. मौजूदा परिणाम कांग्रेस के लिए आत्मचिंतन करने का अवसर है. उन्होंने दोहराया कि किसी अन्य पर दोष मढ़ने के बजाय पार्टी को हार के वास्तविक कारणों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.
इस बीच, दिल्ली में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने Prime Minister Narendra Modi के एमएलसी चुनाव से जुड़े पोस्ट पर वाराणसी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि भाजपा वाराणसी में कैसे हार गए थे. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वहां चुनाव बैलेट पेपर से कराया गया था.
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी Prime Minister मोदी के एक्स पोस्ट पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि शायद मोदी पहले ऐसे Prime Minister हैं, जिन्होंने सीमित दायरे वाले एमएलसी चुनाव पर टिप्पणी की है. तिवारी ने Prime Minister की चिंता, अधीरता और बेचैनी का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनकी प्रतिक्रिया को समझ सकते हैं.
प्रमोद तिवारी ने कहा कि एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था और Prime Minister इसी बात का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की असफलता की ओर ध्यान दिला रहे हैं. उन्होंने Prime Minister से साहस दिखाने की बात कही और सवाल किया कि वह इतने चिंतित क्यों हैं. तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव भी बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए.
–
पीएसके/डीकेपी


