फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई की सुरक्षा को लेकर नेताओं ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

Mumbai , 19 अक्टूबर . फिल्म Actor टाइगर श्रॉफ पर Sunday को हुई फायरिंग की घटना के बाद Mumbai की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. विपक्षी दलों के नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि सत्ता पक्ष के नेताओं ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. इस घटना ने एक बार फिर Mumbai में गैंगवार और फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ, जो एक फिल्म Actor होने के साथ-साथ खिलाड़ी भी हैं, फुटबॉल खेलकर मैदान से लौट रहे थे, तभी कुछ लोग उनके सामने आए और उन्होंने फायरिंग कर दी. इस घटना में टाइगर को तो चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर को चोट लग गई है. ऐसा लगता है कि इसमें बिश्नोई गैंग का हाथ है, क्योंकि वे पहले भी इस तरह की फायरिंग और अपराधों में शामिल रहे हैं. Government की ओर से किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. Chief Minister ने इस मामले की पूरी जांच के आदेश दिए हैं.
शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कहा कि Mumbai पूरी तरह सुरक्षित है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने पूरे मामले की जानकारी ली है. एकनाथ शिंदे ने एक्टर से मुलाकात भी की है. हमारी Government अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. विदेश में बैठकर अगर कोई सोचता है कि वह Mumbai और Bollywood को डराने की कोशिश करेगा तो वह सारी कोशिश विफल की जाएंगी.
Maharashtra Government में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि Government ने फायरिंग की घटना को बहुत गंभीरता से लिया है. Chief Minister ने खुद कहा है कि जो भी इसमें शामिल है, उसे न केवल गिरफ्तार किया जाएगा, बल्कि उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने खुद टाइगर से मुलाकात की है. हाल के वर्षों में Maharashtra में गैंगवार को फिर से शुरू करने और डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई है. इसमें खास तौर पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि प्रचार मिल सके और अपना दबदबा कायम किया जा सके. लेकिन Government ऐसा नहीं होने देगी.
वरिष्ठ वकील माजिद मेमन ने पूरे मामले पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद और चिंता की बात है कि Mumbai जैसे शहर में, जुहू जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े इस तरह की गोलीबारी होती है. मुझे लगता है कि हमारे Chief Minister देवेंद्र फडणवीस, जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं, उन्हें इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए. लगभग छह महीने पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी और अब यह घटना सामने आई है. इससे पहले भी धमकियों से जुड़ी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और ऐसा लगता है कि गैंगवार का एक सिलसिला फिर से शुरू हो रहा है. पिछले 15-20 सालों से Mumbai शांत थी और ऐसी खबरें सुनने को नहीं मिलती थी. लेकिन, पिछले कुछ दिनों में यह चलन फिर से शुरू हो गया है. गनीमत रही कि टाइगर बच गए, वरना जिस तरह से गोलियां चलाई गई थीं, उसमें उनकी जान भी जा सकती थी.
उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में, जब गैंगवार और अंडरवर्ल्ड की गतिविधियां अपने चरम पर थीं, तब ये काम देश के बाहर से किए जाते थे. अब ये काम देश के ही दूसरे राज्यों से किए जा रहे हैं. इसमें कुछ भी नया नहीं है. हालांकि, अगर हमारी खुफिया एजेंसियां, Police बल और गृह मंत्रालय के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएं, तो इस समस्या को खत्म किया जा सकता है. इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. अगर बार-बार एक ही व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है और Government उस तक पहुंचने या उसे रोकने में नाकाम है, तो यह बहुत चिंता की बात है.
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि लॉरेंस का नाम बार-बार अखबारों में आता है और वह घटनाओं की जिम्मेदारी भी लेता है. बाबा सिद्दीकी, जो एक मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, उनकी हत्या कर दी गई, लेकिन इस मामले में कुछ नहीं किया जा सका. इसके बाद भी यही सिलसिला जारी है. Government को इस मामले को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए और गैंग लीडरों द्वारा अपने गुर्गों या युवाओं का इस्तेमाल करके गोलीबारी करवाने के इस चलन को खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए.
शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत ने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर घटना है. इससे पता चलता है कि हमारी कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब हो गई है. यह वाकई चिंताजनक है. आज सुबह मैंने एक क्लिप देखी, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि अब हमारे लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है.
–
डीकेएम/एबीएम


