Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण पर सियासत तेज, मंत्री उदय सामंत बोले-जारांगे को लोग दे रहे गलत जानकारी

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण पर सियासत तेज, मंत्री उदय सामंत बोले जारांगे को लोग दे रहे गलत जानकारी

Maharashtra में मराठा आरक्षण पर सियासत तेज, मंत्री उदय सामंत बोले-जारांगे को लोग दे रहे गलत जानकारी

Mumbai , 20 अक्टूबर . Maharashtra में मराठा आरक्षण आंदोलन और दशहरा रैली को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. महायुति Government के मंत्रियों और शिवसेना नेताओं ने मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल पर निशाना साधा और अपनी दशहरा रैली को सामाजिक न्याय और किसान हित से जोड़ा.

मंत्री उदय सामंत ने पत्रकारों से बात करते हुए मनोज जारांगे पाटिल के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “नहीं, मैं खुद इन आरोपों को लेकर उलझन में हूं क्योंकि कल शाम मनोज दादा जारांगे पाटिल ने मुझसे बात की थी. उन्होंने मुझसे उन आरोपों और जवाबी आरोपों के बारे में चर्चा की, जो उन्होंने अपनी रैली के दौरान लगाए थे. मैंने उन्हें यह भी स्पष्ट कर दिया था कि अगर उनके पास कोई सबूत है, तो मैं खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एकनाथ शिंदे साहब का पक्ष साफ कर दूंगा. आज जब रैली हुई, तो एक बिल्कुल अलग ही मुद्दा सामने आ गया. उनके आसपास के लोग उन्हें गलत जानकारी दे रहे हैं, लेकिन इससे भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच कोई तनाव पैदा नहीं होगा.”

वहीं, मंत्री प्रताप सरनाईक ने भी जारांगे पाटिल के बदले हुए रुख पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “पहले मनोज जारांगे को एक ऐसे नेता के रूप में देखा जाता था जो आम मराठा समुदाय के लिए काम करते थे, और सच कहें तो, उनका रुख मराठा समुदाय के सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों को सही लगता था. लेकिन, अब वे जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे ऐसा लगता है मानो वे महा विकास अघाड़ी के नेताओं की ओर से बोल रहे हों. उन्हें अपना Political रुख स्पष्ट करना चाहिए.”

उधर, शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने दशहरा रैली के महत्व पर बात की. उन्होंने कहा, “बालासाहेब ने हमें सिखाया था कि हमारे प्रयासों का 80 प्रतिशत हिस्सा समाज सेवा में और केवल 20 प्रतिशत राजनीति में लगना चाहिए, यानी समाज की हर संभव मदद करनी चाहिए. मुझे लगता है कि आज की सभा में एकनाथ उन किसानों के लिए राहत उपायों की घोषणा कर सकते हैं जो अभी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं क्योंकि वे हमेशा गरीबों के बारे में सोचते हैं और बालासाहेब की विचारधारा को आगे बढ़ाते हैं.”

शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा, “हम यहां शिवसेना की दशहरा रैली मनाने आए हैं. एक तरफ, हम ‘हिंदू हृदय सम्राट’ बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी मना रहे हैं. दूसरी तरफ, हम शिवसेना के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. हालांकि, आज यहां दुख की छाया भी दिखाई दे रही है क्योंकि Maharashtra के किसान बारिश की कमी और सूखे का सामना कर रहे हैं.”

–

एससीएच/पीएम

Share