विदेशी ताकतें भारत की प्रगति से परेशान, देश को एकजुट रहना होगा : आर.पी. सिंह

New Delhi, 20 अक्टूबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने Tuesday को कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी, जिसमें Prime Minister का भाषण, अमित शाह की पंजाब यात्रा, मोहन भागवत का बयान, भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के समर्थन वाले बयान शामिल हैं.
से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा, “अमित शाह ने आज पंजाब का दौरा किया और हाल ही में यह उनका दूसरा दौरा है. हमारा अभियान नशीले पदार्थों के खिलाफ है और अमित शाह ने वादा किया है कि 2029 तक हम पंजाब को नशा मुक्त बना देंगे. अगर जनता हमें आशीर्वाद देकर सत्ता में लाती है, तो हम पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे.”
Prime Minister मोदी के भाषण पर टिप्पणी करते हुए आर.पी. सिंह ने कहा, “India एक सांस्कृतिक देश है. जब भी हमारी संस्कृति पर हमला हुआ है तो पूरा देश एकजुट होकर खड़ा रहा है. धर्म, जाति और पंथ को भुलाकर हम सब मिलकर उन लोगों को जवाब देते हैं जो हम पर हमला करते हैं. Prime Minister ने यही अपील की है. आज भी बाहरी ताकतें किसी न किसी तरह देश पर हमला करके अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं.”
उन्होंने कहा, “पिछले 10-12 वर्षों में, वैश्विक स्तर पर India का कद बढ़ा है. आज दुनिया के जो देश नेतृत्व कर रहे हैं, वे नहीं चाहते कि India भी तरक्की करे. वे इस बात से परेशान हैं कि हमारी जीडीपी लगातार बढ़ रही है और India अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए उसे अपना भी रहा है. उन्हें इसी बात से दिक्कत है और इसीलिए विदेशी ताकतें सक्रिय हैं. जैसा कि कांग्रेस में राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने भी कहा था कि अगर जॉर्ज सोरोस 10 अरब डॉलर खर्च कर भी दें, तो इसमें बड़ी बात क्या है? यानी, कहीं न कहीं एक बड़ी साजिश चल रही है और इसके खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए.”
भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते पर बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “हमने लगातार 38 देशों के साथ समझौते किए हैं. यह 39वां समझौता है, जो मुक्त व्यापार से जुड़ा है. India लगातार दुनियाभर में अपना नाम रोशन कर रहा है और वैश्विक स्तर पर व्यापार के नए रास्ते खुल रहे हैं.”
–
एससीएच/वीसी


