Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

वाईएसआरसीपी को हिंसा के जरिए निकाय चुनावों से बाहर नहीं किया जा सकता : सज्जाला रेड्डी

वाईएसआरसीपी को हिंसा के जरिए निकाय चुनावों से बाहर नहीं किया जा सकता : सज्जाला रेड्डी

ताडेपल्ली, 20 अक्टूबर . वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्य समन्वयक सज्जाला रामकृष्ण रेड्डी ने Tuesday को कहा कि हमलों, डराने-धमकाने और आपराधिक मामलों के जरिए पार्टी को स्थानीय निकाय चुनावों से बाहर नहीं किया जा सकता.

उन्होंने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए पुलिवेंदुला में Police फायरिंग की जांच हाई कोर्ट के किसी मौजूदा जज से कराने की मांग की. उन्होंने बताया कि जब विपक्षी उम्मीदवार नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की कोशिश कर रहे थे, तब Police अधिकारियों ने बिना किसी उकसावे के फायरिंग कर दी.

सज्जाला ने कहा कि टीडीपी Government नामांकन दाखिल करने से रोक रही है, उम्मीदवारों को नाम वापस लेने के लिए मजबूर कर रही है और नामांकन रद्द करवा रही है, ताकि बाद में ‘निर्विरोध जीत’ का जश्न मना सके.

उन्होंने कहा कि Chief Minister चंद्रबाबू नायडू और उनका मीडिया इस तरह बाहर किए जाने को ‘जनसमर्थन’ के रूप में पेश कर रहे हैं, जबकि सत्ताधारी दल के समूहों द्वारा की गई हिंसा का दोष वाईएसआरसीपी पर मढ़ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Police टीडीपी कार्यकर्ताओं से भी आगे बढ़कर सीधे उम्मीदवारों पर हमला कर रही है और उनके काम में बाधा डाल रही है.

सज्जाला ने बताया कि मंत्री लोकेश के मंगलगिरी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत दुग्गीराला में, वरिष्ठ दलित नेता राजायाह के खिलाफ ‘प्रिवेंटिव डिटेंशन एक्ट’ का इस्तेमाल किया गया, ताकि वे आगामी एमपीपी चुनाव में हिस्सा न ले सकें. जाति प्रमाण पत्र और ‘नो-ड्यूज’ सर्टिफिकेट जारी करने में देरी की जा रही थी, और नामांकन दाखिल करने के बाद भी उम्मीदवारों को धमकियां दी जा रही थीं. तिरुपति में, उम्मीदवार जेबी श्रीनिवास को उनके घर पर जन सेना के एक उम्मीदवार के पति ने धमकी दी.

उन्होंने दावा किया कि कडप्पा में Police ने लगभग 40-50 संभावित उम्मीदवारों को रोक दिया, जबकि 10-12 नामांकन खारिज कर दिए गए. Monday रात मेयर पद के उम्मीदवार के घर पर हमला किया गया ताकि वे अपना नामांकन वापस ले लें, वहीं डिप्टी मेयर नित्यानंद रेड्डी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया.

सज्जाला ने बताया कि पुलिवेंदुला में हत्या के प्रयास के दो मामलों में उम्मीदवार राघवा रेड्डी और अन्य लोगों को नामजद किया गया है. इसके अलावा, जमीनी स्तर के 921 नेताओं पर ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं, जिनका मकसद उन्हें नगर निकाय, एमपीटीसी और जेडपीटीसी चुनावों से दूर रखना है.

उन्होंने इन घटनाओं को महज सामान्य झड़पें मानने से इनकार कर दिया, जिनमें Police के दखल की जरूरत पड़ी हो. उन्होंने कहा कि पुलिवेंदुला में Police ने खुद नामांकन प्रक्रिया में बाधा डाली, उम्मीदवारों पर हमले किए और हवा में गोलियां चलाईं, जबकि वे टीडीपी समूहों को बचा रहे थे. इस तरह की सुनियोजित डराने-धमकाने की कार्रवाई की न्यायिक जांच होनी चाहिए और राज्य चुनाव आयोग को तुरंत दखल देना चाहिए.

–

एएसएच/एबीएम

Share