Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

एनएफडीसी भर्ती 2026: सीनियर एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, जानें डिटेल

एनएफडीसी भर्ती 2026: सीनियर एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, जानें डिटेल

Mumbai , 20 अक्टूबर . राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है. दरअसल, एनएफडीसी ने सीनियर एग्जीक्यूटिव सहित 6 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी की घोषणा की है.

एनएफडीसी की ओर से जारी 6 रिक्तियों में सीनियर एग्जीक्यूटिव- फाइनेंस और कंप्लायंस (वेव्स सीआईसी) का 1 और असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर (वेव्स सीआईसी) के 5 पद शामिल हैं.

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक तय की गई है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनएफडीसी के लिंक्डइन पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सीनियर एग्जीक्यूटिव के लिए सीए की पेशेवर योग्यता होनी चाहिए. वहीं, कॉमर्स/फाइनेंस/अकाउंटिंग/मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले को प्राथमिकता दी जाएगी.

असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. हालांकि, फिल्म निर्माण में डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता वाले को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में सीनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 8 वर्षों का अनुभव और असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर के लिए 5 वर्षों का अनुभव होना जरूरी है.

आवेदकों की अधिकतम आयु सीनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 45 वर्ष और असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर के लिए 35 वर्ष तय की गई है. योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच/दस्तावेज सत्यापन/मेरिट सूची, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सीनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 1,00,000 रुपए और असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर के लिए 70,000 रुपए प्रतिमाह होगी. आवेदक ध्यान दें कि एनएफडीसी की ओर से यह भर्ती संविदा के आधार पर एक वर्ष के लिए होगी.

–

डीके/वीसी

Share