Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, सुप्रिया सुले ने डॉक्टरों और शुभचिंतकों का जताया आभार

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, सुप्रिया सुले ने डॉक्टरों और शुभचिंतकों का जताया आभार

Mumbai , 8 नवंबर . राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनकी देखभाल करने वाले कर्मचारियों और शुभचिंतकों का बेटी सुप्रिया सुले ने आभार जताया है.

सांसद सुप्रिया सुले ने Sunday को social media पोस्ट पर लिखा, “शरद पवार (बाबा) को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है. इलाज के दौरान बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ उनकी देखभाल करने के लिए अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों का दिल से आभार.”

सुप्रिया सुले ने कहा, “इसके साथ ही बाबा के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनसे प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात कर और विभिन्न माध्यमों से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना एवं शुभकामनाएं देकर हौसला बढ़ाने वाले सभी शुभचिंतकों का भी हृदय से धन्यवाद. आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार, धन्यवाद.”

शरद पवार को सीने में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस के दौरे के इलाज के बाद Saturday को Mumbai के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. शरद पवार का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि पवार की सेहत में सुधार हो रहा है और अब वह Mumbai स्थित अपने सिल्वर ओक आवास पर रहकर दवा और आराम के जरिए स्वास्थ्य लाभ लेंगे.

डॉ. सामदानी ने कहा, “शरद पवार को स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अब उनका इलाज घर पर जारी रहेगा. उन्हें ब्रोंकाइटिस से पीड़ित थे और सीने में संक्रमण था, जिसमें अब सुधार हो रहा है. उन्हें घर पर इलाज जारी रखने और सामान्य सावधानियां बरतने को कहा गया है. उनकी उम्र को देखते हुए कुछ अतिरिक्त निर्देश भी दिए गए हैं. वह निर्देशों का पालन करने वाले व्यक्ति हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपना ध्यान रखेंगे.”

इससे पहले शरद पवार को Wednesday को इलाज के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से भी छुट्टी दी गई थी. शरद पवार को Monday को खांसी और सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था.

–

ओपी/वीसी

Share