Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत, 30 जून . Haryana के सोनीपत में Tuesday तड़के यूईआर-2 पर हलालपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे चल रहे कैंटर का अगला केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों व्यक्ति अंदर ही फंस गए.

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा Tuesday सुबह चार बजे हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे. अचानक किसी कारण से पीछे चल रहा कैंटर आगे चल रहे वाहन से जा टकराया. टक्कर के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और तुरंत Police को सूचना दी.

सूचना मिलते ही खरखौदा Police टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालना Police और राहत दल के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा. लोहे के मलबे को काटकर और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

Police अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. दोनों के पास से मिले दस्तावेजों और कैंटर के नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतकों की शिनाख्त की जा सके. Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल, सोनीपत भेज दिया है.

फिलहाल Police हादसे के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या वाहन पर नियंत्रण खोने की संभावना जताई जा रही है. Police यह भी जांच कर रही है कि क्या दुर्घटना में किसी तकनीकी खराबी या सड़क की स्थिति की भी कोई भूमिका रही है.

Police अधिकारियों ने बताया कि खरखौदा थाना Police हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच कर रही है, शुरूआती जांच में नींद लगने की बाद सामने आई है. सही रिपोर्ट के लिए टीम का गठन किया जा रहा है, जो घटना स्थल पर मौजूद लोगों और आस-पास की cctv फुटेज के आधार पर जांच करेगी और मृतकों की पहचान की जा रही है.

–

एसएके/पीएम

Share